Homeप्रदेशहवेली खड़गपुर के ग़ामिलपुर में पूर्वांचल बिहार-झारखंड मध्यदैशीय वैश्य सभा का 172वां...

हवेली खड़गपुर के ग़ामिलपुर में पूर्वांचल बिहार-झारखंड मध्यदैशीय वैश्य सभा का 172वां दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन शुरू



हवेली खड़गपुर (मुंगेर)।

हवेली खड़गपुर प्रखंड के गालिमपुर स्थित सतीस्थान में पूर्वांचल बिहार-झारखंड मध्यदैशीय वैश्य सभा का 172वां दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन शनिवार से शुरू हो गया। अधिवेशन का उद्घाटन सुल्तानगंज से आए चेयरमैन राजकुमार गुड्डू, महामंत्री कैलाश प्रसाद शाह, कोषाध्यक्ष मदन कुमार अनिल, संरक्षक गिरीश प्रसाद गुप्ता, अध्यक्ष मनोज साह, संयुक्त मंत्री प्रवीण कुमार, सुभाष कुमार चुन्नू, मीडिया प्रभारी आदर्श कुमार, दीपक कुमार व अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह छह बजे मां सती और बाबा गणिनाथ की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद सुबह 11:30 बजे अध्यक्ष मनोज शाह सहित अन्य पदाधिकारियों ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान अभ्युदयगान प्रस्तुत हुआ जिससे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उद्घाटन समारोह में आए अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र व बुके देकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपक कुमार, रंजीत कुमार और प्रवीण राज भारती उर्फ प्रवीण गुंजन ने संयुक्त रूप से किया।


अधिवेशन को संबोधित करते हुए चेयरमैन राजकुमार गुड्डू ने कहा कि कानू हलवाई समाज का इतिहास शौर्य, त्याग और बलिदान से भरा है। समाज को एकजुट होकर अपनी मजबूती बढ़ानी होगी। उन्होंने समाज के लोगों से बेटा-बेटी को उच्च शिक्षा दिलाने और दहेज रहित विवाह को बढ़ावा देने की अपील की। सम्मेलन में नशाखोरी, अंधविश्वास और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का भी संकल्प लिया गया।
इस अधिवेशन में नेपाल, बंगाल, दिल्ली सहित बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
scattered clouds
29.1 ° C
29.1 °
29.1 °
76 %
3.2kmh
25 %
Wed
29 °
Thu
34 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!