ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर अनितेश कश्यप
भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत गोवरांय पंचायत के भंडारवन ग्राम में चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर श्री श्री 108 दुर्गा पूजा समिति भंडारवन के तत्वाधान में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का आयोजन 20 मार्च से लेकर 26 मार्च 2026 के बीच यानि दो पूजा से लेकर आठ पूजा तक वही भागवत कथा से पूर्व भजन संध्या के अतिथि कलाकार ने अपनी सुंदर-सुंदर प्रस्तुति से समां बांधे ।तब पश्चात वृंदावन उत्तर प्रदेश से पधारे विद्वान पंडित श्री राघव दास जी महाराज ने अपनी कथा से वहां उपस्थित श्रद्धालुओं को विभोर कर दिया ।गौरतलब है कि भागवत कथा से पूर्व भव्य कलश शोभायात्रा भी निकाली गई ।जिसमें की कुल मिलाकर 701 कुंवारी कन्या व महिलाएं अपने सर पर कलश लेकर गाजे बाजे के साथ घोड़े आदि के साथ-साथ सजौर बाजार मां दुर्गा स्थान प्रांगण से कलश शोभायात्रा प्रारंभ होकर गोवरांय के रास्ते भंडारवन कथा स्थल पहुंचे ।इस मौके पर मेरिट मिशन एकेडमी के निर्देशक संतोष सिंह ने बताया कि इस वर्ष नाट्स कला प्रदर्शित प्रत्येक वर्ष की भांति जो आयोजित किया जा रहा है ।इसके 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष पर इस बार सभी कलाकार बंधुओं को सम्मानित भी किया जाएगा।मौके पर अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ,मेला मंत्री संदीप कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष गुंजन सिंह, वार्ड सदस्य कुंज बिहारी कुमार, रोशन कुमार, संतोष कुमार, अरुण कुमार ,श्रीकांत सिंह, पुरुषोत्तम सिंह ,लक्ष्मण सिंह के अलावा सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु गण मौजूद रहे।
भंडारवन में चैत्र नवरात्र के अवसर पर भागवत कथा का आयोजन
RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
37.4
°
C
37.4
°
37.4
°
30 %
2.4kmh
1 %
Wed
44
°
Thu
43
°
Fri
45
°
Sat
45
°
Sun
45
°



