Homeप्रदेश470 अंक के साथ गोलू कुमार चमके, अनुमंडल में दूसरा स्थान जिले...

470 अंक के साथ गोलू कुमार चमके, अनुमंडल में दूसरा स्थान जिले में 8वां स्थान, कड़ी मेहनत से पाई सफलता; घर-परिवार और इलाके में खुशी की लहर


हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र के झील पथ स्थित राजकीय प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र गोलू कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में 470 अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है। उन्होंने जिले में 8वां स्थान प्राप्त किया, वहीं हवेली खड़गपुर अनुमंडल में दूसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
गोलू कुमार पश्चिम अजीमगंज निवासी संजय कुमार यादव के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से विद्यालय, परिवार और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।
जैसे ही सफलता की खबर मिली, गोलू के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। स्वजनों और मोहल्लेवासियों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी उनकी इस उपलब्धि पर गर्व जताया और इसे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया।


इस मौके पर समाजसेवी ईशु यादव, पंकज यादव, आलोक कुमार, मनोज खिरहरी, नीरज कुमार, मनोज यादव सहित कई लोगों ने गोलू को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गोलू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि नियमित पढ़ाई और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। आगे चलकर वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश और समाज के लिए कुछ बेहतर करना चाहते हैं।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
34.5 ° C
34.5 °
34.5 °
53 %
6.3kmh
100 %
Tue
34 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
33 °
Sat
33 °

Most Popular

error: Content is protected !!