Homeप्रदेशहवेली खड़गपुर के जोड़ी पोखर के पास पुल के समीप दो बाइक...

हवेली खड़गपुर के जोड़ी पोखर के पास पुल के समीप दो बाइक की टक्कर, तीन घायल,2 मुंगेर रेफर



हवेली खड़गपुर


हवेली खड़गपुर नगर परिषद क्षेत्र के जोड़ी पोखर के समीप शुक्रवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर निवासी 40 वर्षीय मनीष कुमार, जो जूलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं, जमुई से खगड़िया जा रहे थे। इसी दौरान जोड़ी पोखर पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।
दूसरी बाइक पर सवार मुंगेर के घोसी टोला निवासी कन्हैया कुमार और संग्रामपुर के मौजमपुर निवासी राजेश कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों दुलारपुर स्थित अपने मौसा के घर आए थे और हवेली खड़गपुर बाजार जा रहे थे।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया। जहां डॉ मधुकर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद कन्हैया कुमार और राजेश कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मुंगेर रेफर किया जा रहा है। इधर घटना के बाद परिजनों को इसकी सूचना दी गई है। जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। वही मनीष कुमार को समाजसेवी हिमांशु कुमार के द्वारा सीपीआर दिया गया जिसके बाद होश आया।

RELATED ARTICLES
Munger
broken clouds
33.2 ° C
33.2 °
33.2 °
59 %
6kmh
69 %
Tue
35 °
Wed
31 °
Thu
34 °
Fri
35 °
Sat
33 °

Most Popular

error: Content is protected !!