Homeप्रदेश9 माह बाद कुएं से मिला वीर सिंह का कंकाल, शनिवार को...

9 माह बाद कुएं से मिला वीर सिंह का कंकाल, शनिवार को विधायक नचिकेता मंडल ने परिजनों से मिल दिलाया न्याय का भरोसा


हवेली खड़गपुर/पीयूष कुमार प्रियदर्शी

खंडबिहारी गांव में नौ माह पूर्व लापता हुए वीर सिंह का कंकाल कुएं से बरामद होने के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतक वीर कुमार सिंह, मनीष सिंह के पुत्र थे। इस हृदय विदारक घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।


घटना की सूचना पर शनिवार को जमालपुर के विधायक नचिकेता मंडल खंडबिहारी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली और आश्वासन दिया कि दोषियों को हर हाल में कड़ी सजा दिलाई जाएगी। विधायक ने कहा कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।
वहीं जदयू जिलाध्यक्ष सौरभ निधि ने भी पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए इस कठिन समय में धैर्य और साहस बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी और प्रशासन हर स्तर पर परिवार के साथ खड़ा है।
इस दौरान ब्यास कुमार शर्मा उर्फ बिट्टू शर्मा, मुखिया राहुल कुमार, जितेन्द्र बिंद, गौतम मंडल, संजय झा, निक्कू सिंह, टप्पू सिंह, सिपाही सिंह सहित कई जदयू कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
33.6 ° C
33.6 °
33.6 °
57 %
5kmh
95 %
Mon
34 °
Tue
30 °
Wed
27 °
Thu
28 °
Fri
29 °

Most Popular

error: Content is protected !!