Homeप्रदेशसावन की अंतिम सोमवारी पर 1100 दीपों से जगमगाया पंचमुखीनाथ मंदिरभव्य एवं...

सावन की अंतिम सोमवारी पर 1100 दीपों से जगमगाया पंचमुखीनाथ मंदिर

भव्य एवं दिव्य महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बारिश के बीच गूंजता रहा हर-हर महादेव का जयघोष

सावन की अंतिम सोमवारी पर 1100 दीपों से जगमगाया पंचमुखीनाथ मंदिर

भव्य एवं दिव्य महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बारिश के बीच गूंजता रहा हर-हर महादेव का जयघोष

हवेली खड़गपुर



सावन की अंतिम एवं चौथी सोमवारी की संध्या पर बाबा पंचमुखीनाथ महादेव मंदिर 1100 दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। पंचमुखी नाथ महादेव मंदिर में भव्य एवं दिव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।महाआरती से पहले बाबा पंचमुखीनाथ महादेव स्वयंभू भगवान और मां पार्वती का विभिन्न प्रकार के फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। कमल के फूलों से विशेष सजावट की गई, जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र रही।

मंदिर परिसर में 1100 दीप प्रज्वलित किए गए। इसके अलावा परिसर स्थित वैष्णव मंदिर, नंदी महाराज स्थान सहित अन्य देवी-देवताओं के मंदिर भी दीपों की रोशनी से जगमगा उठे।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों ने भोलेनाथ एवं भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में झूमने पर मजबूर कर दिया। नारद बाबा, विकास बाबा एवं अन्य स्थानीय कलाकारों ने सुरों से सजी भगवान भोलेनाथ की आरती प्रस्तुत की। कारण बाबा ने बाबा पंचमुखीनाथ महादेव की आरती की।

इधर महाआरती के बाद लोहारा के नयन बाबा की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं के बीच खीर सहित महाप्रसाद का वितरण किया गया। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने महाआरती में भाग लेकर बाबा पंचमुखीनाथ महादेव से सुख-समृद्धि की कामना की। देर शाम तक मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
32.7 ° C
32.7 °
32.7 °
61 %
5.1kmh
99 %
Tue
32 °
Wed
32 °
Thu
35 °
Fri
33 °
Sat
33 °

Most Popular

error: Content is protected !!