Homeप्रदेशशेखपुरा में धूमधाम से मनाया गया.संस्कार पब्लिक स्कूल का 26 वां वार्षिकोत्सव...

शेखपुरा में धूमधाम से मनाया गया.संस्कार पब्लिक स्कूल का 26 वां वार्षिकोत्सव

शिक्षित समाज से ही प्रदेश का विकास संभव : विकास वैभव



रिपोर्ट: उमेश कुमार,,शेखपुरा (बिहार)

शेखपुरा स्थित शिक्षण संस्थान संस्कार पब्लिक स्कूल का 26 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ  मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ  अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत नृत्य से शुरू किया गया.इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने अपनी शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे गीत, संगीत, नृत्य, देश भक्ति गीत, बाल विवाह, लोक गीत एवं रामायण पर आधारित गायन के जरिए आकर्षक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया. इस मौके पर बार्षिकोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आईपीएस विकास वैभव ने कहा कि प्रतिभा के मामलों में बिहार के बच्चे किसी से कम नहीं है. शिक्षित समाज ही प्रदेश का विकास कर सकता है.

इसीलिए बच्चों पर शिक्षकों के सकारात्मक मेहनत करने से बिहार में बदलाव लाया जा सकता है.उन्होंने कहा कि सफलता अंतिम लक्ष्य नहीं होती बल्कि निरंतरण प्रयास ही जीवन की असली पहचान है.इस दौरान विकास वैभव ने बेहतर शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों को मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया.वही, डीएम शेखर आनंद ने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के सर्वांगीण विकास, संस्कार और आत्मविश्वास के निर्माण का सशक्त माध्यम है. इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं शिक्षक गण मौजूद थे. इससे पहले आगत अतिथियों में शामिल आईपीएस विकास वैभव, प्रधान जिला जज संतोष कुमार तिवारी, डीएम शेखर आनंद, जीपी विनोद कुमार सिंह, विशेष लोक अभियोजक,अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम सिविल कोर्ट के चंद्रमौली यादव, पूर्व सिविल सर्जन डॉ केएमपी सिंह, पूर्व सिविल सर्जन डॉक्टर मृगेंद्र प्रसाद सिंह, नियोजन पदाधिकारी शिखा राय, जवाहर नवोदय के प्राचार्य विनय कुमार, प्रो.रामाकांत प्रसाद सिंह, खिलाफत अंसारी सहित अन्य का विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार सिंह ने गर्मजोशी के साथ आए हुए अतिथियों को अंगवस्त्र, पौधा व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. वहीं, स्कूली छात्राओं ने चंदन का तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर अतिथियों का स्वागत किया. इस मौके पर मंच का संचालन कुमार सनोज ने किया.

RELATED ARTICLES
Munger
few clouds
30.9 ° C
30.9 °
30.9 °
62 %
1.7kmh
14 %
Fri
31 °
Sat
45 °
Sun
43 °
Mon
43 °
Tue
42 °

Most Popular

error: Content is protected !!