Homeप्रदेशभागलपुर: सरस्वती कोचिंग संस्थान सजौर में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

भागलपुर: सरस्वती कोचिंग संस्थान सजौर में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर अनितेश कश्यप

भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत झिकटिया स्थित सरस्वती कोचिंग संस्थान में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि  10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे भागलपुर के लुसेंट पब्लिकेशन बुक सेंटर से संजय कुमार झा के द्वारा विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य को लेकर उन्होंने संबोधित भी किया।इस अवसर पर सरस्वती कोचिंग संस्थान के व्यवस्थापक संजय कुमार सिंह ने बताया कि हम अपने समाज के बच्चों के बीच शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने का कार्य करता हूं।और मुझे काफी खुशी होती है कि मेरे कोचिंग संस्थान की छात्रा व छात्र अच्छे अंक से उत्तीर्ण होकर अपने गांव  के साथ-साथ कोचिंग संस्थान विद्यालय व माता-पिता का शिक्षक आदि का नाम रोशन किया।

इस उपलक्ष पर हमारे द्वारा हमारे होनहार विद्यार्थियों की सफलता पर हमें गर्व है ।और साथ ही सभी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं। इस अवसर पर  माध्यमिक परीक्षा में कुंदन कुमार ,आंचल कुमारी, आजाद कुमार ,करिश्मा कुमारी ,आलोक कुमार, अन्नु कुमारी ,सोनाली कुमारी ,शिशु कुमार ,मौसम कुमारी ,वंदना कुमारी, अनुज कुमार, नूतन कुमारी सहित आदि को मेडल व मूवमेंटो  देकर सम्मानित किया। वही इंटर में सविता कुमारी, ,धीरज कुमार ,राजेश कुमार मनखुश कुमार आदि को सम्मानित किया गया इस अवसर पर मीडिया कर्मी अनितेश कश्यप को भी अंग वस्त्र देकर उक्त कोचिंग संस्थान के व्यवस्थापक संजय कुमार सिंह ने सम्मानित किया मौके पर सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
few clouds
40.8 ° C
40.8 °
40.8 °
13 %
3.9kmh
17 %
Thu
40 °
Fri
41 °
Sat
44 °
Sun
43 °
Mon
44 °

Most Popular

error: Content is protected !!