Homeप्रदेशमुंगेर में श्रीनिवास कल्याणोत्सवम् की तैयारियां तेज, ड्रोन शो और बालाजी दर्शन...

मुंगेर में श्रीनिवास कल्याणोत्सवम् की तैयारियां तेज, ड्रोन शो और बालाजी दर्शन होंगे आकर्षण का केंद्र


मुंगेर|पीयूष कुमार प्रियदर्शी

योग नगरी मुंगेर में आगामी 5 एवं 6 मई 2026 को आयोजित होने वाले श्रीनिवास कल्याणोत्सवम् को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इस संबंध में मंगलवार को समाहरणालय संवाद कक्ष में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विधि-व्यवस्था, सुरक्षा और आयोजन से जुड़ी तमाम तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।


बैठक के बाद जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता समेत अन्य अधिकारियों के साथ जेल गेट, पादुका दर्शन स्थल और पोलो मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्यक्रम में संभावित वीवीआईपी आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए और सभी अधिकारी अभी से सक्रिय होकर कार्य शुरू करें।


मुख्य कार्यक्रम स्थल पोलो मैदान में 5 मई की शाम 7 से 8 बजे तक भव्य ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा, जो इस आयोजन का विशेष आकर्षण होगा। प्रशासन के अनुसार, यह बिहार में पहली बार इतने बड़े स्तर पर ड्रोन शो का आयोजन होगा, जिसे देखने के लिए अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए ट्रैफिक नियंत्रण, पार्किंग और रूट मैप को लेकर विशेष योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं।


6 मई को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक श्रीनिवास कल्याणोत्सवम् का सीधा प्रसारण पोलो मैदान में किया जाएगा। वहीं शाम 4 से 6 बजे तक भगवान श्री तिरूपति बालाजी के प्रत्यक्ष दर्शन की व्यवस्था रहेगी। इससे पूर्व पादुका दर्शन स्थल से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो जेल गेट होते हुए पोलो मैदान तक पहुंचेगी।


जिलाधिकारी ने किला परिसर एवं मुख्य आयोजन स्थल के चारों ओर बैरिकेडिंग कराने, वीवीआईपी वाहनों को छोड़ अन्य वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने तथा पार्किंग स्थलों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। साथ ही गर्मी को देखते हुए पेयजल, चलंत शौचालय, हेल्थ कैंप, कंट्रोल रूम, वॉच टावर और “आई हेल्प यू” काउंटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
प्रशासन का दावा है कि यह आयोजन भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
30.8 ° C
30.8 °
30.8 °
44 %
2.1kmh
96 %
Fri
33 °
Sat
31 °
Sun
32 °
Mon
33 °
Tue
32 °

Most Popular

error: Content is protected !!