Homeप्रदेशबिहार में औद्योगिक क्रांति की नई शुरुआत: पटना में टेक्नोलॉजी सेंटर का...

बिहार में औद्योगिक क्रांति की नई शुरुआत: पटना में टेक्नोलॉजी सेंटर का सीएमऔर केंद्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन


रिपोर्ट: सुनील कुमार,पटना(बिहार)

पटना: ‘मेक इन बिहार’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ विजन को गति देते हुए सोमवार को बिहटा में अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी सेंटर का भव्य उद्घाटन हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय MSME मंत्री जीतन राम मांझी ने संयुक्त रूप से सेंटर का लोकार्पण किया।

*5 जिलों में फैलेगा नेटवर्क:*
 
बिहटा स्थित मुख्य केंद्र के साथ मुजफ्फरपुर, रोहतास, दरभंगा और मुंगेर में इसके 4 एक्सटेंशन सेंटर भी शुरू किए गए। इससे पूरे बिहार के युवाओं को हाई-टेक ट्रेनिंग मिलेगी।

*CM सम्राट चौधरी ने कहा:*
 
“यह टेक्नोलॉजी सेंटर ‘मेक इन बिहार’ के विजन को आगे ले जाएगा। हमारा लक्ष्य युवाओं को बेहतर कौशल, आधुनिक संसाधन और अनुकूल माहौल देना है ताकि वे रोजगार लेने वाले नहीं, देने वाले बनें। इससे इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग और बिहार की पारंपरिक अर्थव्यवस्था तीनों को मजबूती मिलेगी।”

*केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी बोले:* 

“आज का दिन बिहार के औद्योगिक इतिहास में मील का पत्थर है। यह सेंटर स्थानीय युवाओं और उद्यमियों को राष्ट्रीय-वैश्विक बाजार से जोड़ेगा। ‘आत्मनिर्भर भारत’ को जमीन पर उतारने का ठोस कदम है।”

*क्या-क्या हुआ कार्यक्रम में:*
 
1. *SC/ST हब का स्पेशल वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम लॉन्च* – वंचित वर्ग के उद्यमियों को मुख्यधारा से जोड़ेगा। 
2. *लाभुकों को सौगात*: PM विश्वकर्मा और ग्रामोद्योग योजना के लाभुकों को टूलकिट, PMEGP लाभुकों को चेक और SC/ST हब लाभुकों को प्रमाणपत्र बांटे गए। 

*कौन-कौन रहे मौजूद:* 

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, उद्योग सचिव कुंदन कुमार, विकास आयुक्त डॉ. रजनीश, CM सचिव कुमार रवि, DGP ऑपरेशन कुंदन कृष्णन समेत विधायक नवल किशोर यादव, दीपक कुमारी, रोमित कुमार सिंह और ललन मांझी मंच पर उपस्थित रहे।

*क्यों अहम है यह सेंटर:* 

अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस यह सेंटर MSME सेक्टर को बूस्ट करेगा, निवेश आकर्षित करेगा और हजारों युवाओं को सीधे रोजगार देगा। उद्योग विभाग इसे बिहार के औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में निर्णायक कदम बता रहा है।

RELATED ARTICLES
Munger
scattered clouds
35.6 ° C
35.6 °
35.6 °
34 %
4.8kmh
31 %
Tue
35 °
Wed
40 °
Thu
34 °
Fri
32 °
Sat
33 °

Most Popular

error: Content is protected !!