Homeप्रदेशबिहार: शेखपुरा डीएम ने किया निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर...

बिहार: शेखपुरा डीएम ने किया निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी



_– खेल भवन-सह-व्यायामशाला और ऑडिटोरियम के काम में गुणवत्ता से समझौता नहीं: DM_ 
_– सीनियर सेकेंडरी स्कूल निमी में ओपन जिम बनाने का निर्देश, सौंदर्यीकरण होगा_ 
_– “समयसीमा टूटी तो संवेदकों पर होगी कानूनी कार्रवाई”_ 

रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)

शेखपुरा: जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने बुधवार को जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने साफ कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा।

1. खेल भवन-सह-व्यायामशाला, गिरिहिंडा:

DM ने बिहार राज्य भवन निर्माण लिमिटेड द्वारा बन रहे खेल भवन-सह-व्यायामशाला का बारीकी से अवलोकन किया। कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि निर्माण में केवल उच्च श्रेणी की सामग्रियों का ही उपयोग हो।

2. ऑडिटोरियम निर्माण:

भवन निर्माण विभाग द्वारा बन रहे ऑडिटोरियम के काम की समीक्षा की। डीएम ने चेतावनी दी- “निर्माण में लापरवाही या समयसीमा का उल्लंघन हुआ तो संबंधित संवेदकों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।”

3. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, निमी:

डीएम स्कूल पहुंचे और परिसर के सौंदर्यीकरण व कैंपस निर्माण के निर्देश दिए। बच्चों के स्वास्थ्य व मनोरंजन के लिए स्कूल में ओपन जिम बनाने का आदेश दिया। पठन-पाठन का जायजा लिया और शिक्षकों-छात्रों से बात की। शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ छात्रों को समय पर मिले।

डीएम के मुख्य निर्देश:
 
1. सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का अनिवार्य उपयोग। 
2. प्रोजेक्ट्स को निर्धारित समय सीमा में पूरा करें। 

मौजूद अधिकारी:

निरीक्षण के दौरान जिला खेल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण, डीएम स्टेनो रवि कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
Munger
scattered clouds
30.8 ° C
30.8 °
30.8 °
54 %
7.2kmh
25 %
Wed
30 °
Thu
41 °
Fri
40 °
Sat
38 °
Sun
42 °

Most Popular

error: Content is protected !!