



_– पूरे पुल की नए सिरे से मरम्मत का आदेश, स्टीमर परिचालन में सुरक्षा पर फोकस_
_– यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था तुरंत करने को कहा_
रिपोर्ट: नरेश अग्रवाल,पटना(बिहार)
पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को भागलपुर जिले के विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से का हवाई सर्वेक्षण किया। निरीक्षण के बाद सीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
मुख्य निर्देश:
1. 3 महीने की डेडलाइन: पुल के क्षतिग्रस्त भाग को 3 महीने के अंदर पुनर्स्थापित करें।
2. पूरे पुल की मरम्मत: इसी अवधि में संपूर्ण पुल का नए सिरे से मरम्मत कार्य सुनिश्चित कराएं।
3. वैकल्पिक यातायात: लोगों के लिए यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था अविलंब करें।
4. स्टीमर सुरक्षा: स्टीमर के परिचालन में सुरक्षा मानकों पर विशेष निगरानी रखें।
हवाई सर्वे में साथ रहे:
विक्रमशिला सेतु के निरीक्षण के दौरान CM के साथ उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विक्रमशिला सेतु गंगा नदी पर भागलपुर को NH-31 से जोड़ने वाला अहम पुल है। इसके क्षतिग्रस्त होने से उत्तर-दक्षिण बिहार का संपर्क प्रभावित हुआ था।



