Homeप्रदेशफांसी लगाकर तकनीकी सहायक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

फांसी लगाकर तकनीकी सहायक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस


मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड के शिवपुर लौगाय लड़ुई गांव में मंगलवार को संग्रामपुर प्रखंड में कार्यरत एक तकनीकी सहायक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मिथिलेश कुमार तांती उर्फ प्रेम राज के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही शामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।


जानकारी के अनुसार मिथिलेश कुमार संग्रामपुर प्रखंड में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत था। ग्रामीणों ने बताया कि वह गीत-संगीत से भी जुड़ा हुआ था तथा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता था। मंगलवार को उसके घर में फंदे से लटका शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों और ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
शामपुर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटा रही है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों की ओर से थाना में कोई आवेदन नहीं दिया गया था।

RELATED ARTICLES
Munger
scattered clouds
30.8 ° C
30.8 °
30.8 °
54 %
7.2kmh
25 %
Wed
30 °
Thu
41 °
Fri
40 °
Sat
38 °
Sun
42 °

Most Popular

error: Content is protected !!