Homeदेश - विदेशआरएलएसवाई कॉलेज रांची में एनसी कैडेट्स का भव्य विदाई समारोह आयोजित

आरएलएसवाई कॉलेज रांची में एनसी कैडेट्स का भव्य विदाई समारोह आयोजित



रिपोर्ट: आशीष रंजन पत्रकार

रांची: आरएलएसवाई कॉलेज, रांची में एनसी कैडेट्स के लिए गुरुवार को एक भव्य विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. विष्णु चरण महतो, एनसी एएनओ डॉ. भावना कुमारी सहित डॉ. सुबोध कुमार दास, डॉ. स्मिता किरण टोपो, नीतू कुमारी, कांति कुमारी, पार्वती तिर्की, रुचिका कुमारी, डॉ. नेहा, डॉ. रुबीना, डॉ. मनीष, डॉ. अजीत, सूबेदार आलोक मिंज, सूबेदार रोशन, भुनेश्वर महतो, प्रधान सहायक, सुनील (1), सुनील (2) के साथ सभी शिक्षकगण और गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे।

कैडेट्स ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं ने सभी का मन मोह लिया। मंच संचालन प्रभावशाली रहा और पूरा माहौल उत्साहपूर्ण व भावनात्मक बना रहा।

उपस्थित अतिथियों ने कैडेट्स के अनुशासन, समर्पण और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन एएनओ डॉ. भावना कुमारी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

आयोजन गरिमामय ढंग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
40.8 ° C
40.8 °
40.8 °
18 %
4.2kmh
0 %
Fri
39 °
Sat
43 °
Sun
41 °
Mon
39 °
Tue
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!