Homeप्रदेशआज से एमयू कॉलेजों में ग्रीष्मावकाश, 21 जून तक बंद रहेंगी कक्षाएं...

आज से एमयू कॉलेजों में ग्रीष्मावकाश, 21 जून तक बंद रहेंगी कक्षाएं
राजभवन के अवकाश कैलेंडर के अनुसार लागू हुआ समर वेकेशन, 22 जून से फिर शुरू होगा शैक्षणिक कार्य

आज से एमयू कॉलेजों में ग्रीष्मावकाश, 21 जून तक बंद रहेंगी कक्षाएं


राजभवन के अवकाश कैलेंडर के अनुसार लागू हुआ समर वेकेशन, 22 जून से फिर शुरू होगा शैक्षणिक कार्य


मुंगेर : मुंगेर विश्वविद्यालय (एमयू) से संबद्ध सभी कॉलेजों में शनिवार से ग्रीष्मावकाश शुरू हो गया। राजभवन से स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के अनुसार विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों में 23 मई से 21 जून तक समर वेकेशन रहेगा। इस दौरान कॉलेजों में नियमित कक्षाओं का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। हालांकि विश्वविद्यालय और कॉलेजों के प्रशासनिक कार्यालय पूर्व की तरह खुले रहेंगे तथा आवश्यक कार्यों का निष्पादन जारी रहेगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार भीषण गर्मी को देखते हुए यह अवकाश लागू किया गया है।

अब 22 जून के बाद कॉलेजों में शैक्षणिक गतिविधियां दोबारा शुरू होंगी। अवकाश की घोषणा के बाद छात्र-छात्राओं में राहत देखी जा रही है।


इधर, मुंगेर विश्वविद्यालय में पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पैट) 2024-25 को लेकर आवेदन प्रक्रिया भी जारी है। विश्वविद्यालय ने 17 विषयों में कुल 296 सीटों पर नामांकन के लिए 26 अप्रैल से आवेदन लेना शुरू किया था। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मई निर्धारित की गई है।


विश्वविद्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार अब तक कुल 517 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। सामान्य, बीसी, ईबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि एससी, एसटी एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को 1200 रुपये शुल्क देना होगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
31.2 ° C
31.2 °
31.2 °
67 %
2.5kmh
100 %
Sun
36 °
Mon
35 °
Tue
36 °
Wed
31 °
Thu
34 °

Most Popular

error: Content is protected !!