Homeप्रदेशबिहार:बकरीद पर शेखपुरा में सुरक्षा सख्त, 62 जगहों पर मजिस्ट्रेट-पुलिस बल तैनात,जिला...

बिहार:बकरीद पर शेखपुरा में सुरक्षा सख्त, 62 जगहों पर मजिस्ट्रेट-पुलिस बल तैनात,
जिला नियंत्रण कक्ष 24×7 चालू, अफवाह फैलाने पर होगी कड़ी कार्रवाई



रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)

शेखपुरा: ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शेखपुरा जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। मंगलवार को डीएम शेखर आनंद और एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने मंथन सभागार में सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बकरीद 28 से 30 मई तक मनाए जाने की संभावना है। इसे लेकर जिले के 62 संवेदनशील व महत्वपूर्ण स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और 1-4 सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है। 27 मई की दोपहर से ही सभी बल अपने-अपने स्थल पर मुस्तैद रहेंगे।



डीएम ने बताया कि कमासी, हुसैनाबाद, पचना बरूई, कुंडा, चेवाड़ा की बड़ी मस्जिद, अहियापुर बड़ी दरगाह मस्जिद, लालबाग शकूंत और तरछा मुहल्ला में विशेष निगरानी रखी जाएगी।

अफवाह पर लगेगी लगाम
 
डीएम ने स्पष्ट कहा कि बकरीद पर गो-हत्या की अफवाहों से तनाव की आशंका रहती है। किसी भी तरह की गड़बड़ी पर BNSS की धारा-163 या धारा-126 के तहत तुरंत निरोधात्मक कार्रवाई होगी। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और अफवाहों का तुरंत खंडन करने के निर्देश दिए गए हैं।

24 घंटे एक्टिव रहेगा कंट्रोल रूम

समाहरणालय के श्री कृष्ण सभागार में विशेष जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। यह 27 मई दोपहर 2 बजे से 28 मई रात 10 बजे तक लगातार काम करेगा। तीन पालियों में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

नियंत्रण कक्ष: 06341-223333 
प्रभारी पदाधिकारी: अरुण कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी, मोबाइल 9431458443 

कंट्रोल रूम में QRT, वज्रवाहन और आंसू गैस दस्ता भी तैनात रहेगा।

अस्पताल-दमकल अलर्ट
 
सिविल सर्जन को सभी अस्पतालों में 24 घंटे डॉक्टर और एम्बुलेंस तैयार रखने को कहा गया है। जिला अग्निशमन पदाधिकारी को दमकल गाड़ियां अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ईदगाह-मस्जिद में मूलभूत सुविधा

डीएम ने ईदगाह व मस्जिद के आसपास साफ-सफाई, पेयजल और बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय स्थल पर पहुंचने और दायित्व सही से निभाने को कहा गया है, लापरवाही पर कार्रवाई होगी।

बैठक में अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, एसडीओ, एसडीपीओ, शांति समिति के सदस्य व सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे। सभी अनुमंडल व प्रखंडों में शांति समिति की बैठक की जा चुकी है।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28.6 ° C
28.6 °
28.6 °
77 %
0.1kmh
100 %
Wed
37 °
Thu
36 °
Fri
34 °
Sat
33 °
Sun
33 °

Most Popular

error: Content is protected !!