—सोनू कुमार पत्रकार
दिल्ली: नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक कुमार लाहिड़ी ने बताया है कि नीति आयोग की शासी परिषद की 11वीं बैठक आज नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में हुई। इसमें सभी 28 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भाग लिया। शासी परिषद की बैठक के समापन के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए श्री लाहिड़ी ने कहा कि बैठक के दौरान मुख्यमंत्रियों की दूरदर्शी टिप्पणियों और उनके राज्यों में किए गए कार्यों से नीति आयोग को लाभ हुआ। श्री लाहिड़ी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बैठक का विषय ‘2047 तक विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास’ था, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सहित जीवन के सभी पहलुओं को शामिल किया गया है। श्री लाहिड़ी ने इस बात पर जोर दिया कि सुशिक्षित और कुशल जनसंख्या ही सफलता की कुंजी है।
पश्चिम एशिया संकट से संबंधित एक प्रश्न के उत्तर में श्री लाहिड़ी ने कहा कि भारत अपनी भूमिका निभा रहा है और विदेश मंत्रालय इस स्थिति में अपना काम कर रहा है। उन्होंने मानव पूंजी के विकास की दिशा में निरंतर काम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सौर और परमाणु ऊर्जा तथा विनिर्माण पर जोर देने को लेकर काफी चर्चा हुई।
नीति आयोग के सदस्य राजीव गाबा ने बताया कि बैठक में शहरीकरण और नियोजित शहरीकरण की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि नीति आयोग शहरी शासन में बदलाव लाने के लिए मंत्रालयों के साथ मिलकर एक एजेंडा तैयार कर रहा है।
नीति आयोग की शासी परिषद की 11वीं बैठक नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में समापन्न हुई: अशोक कुमार लाहिड़ी
Munger
light rain
27.7
°
C
27.7
°
27.7
°
86 %
3.3kmh
99 %
Thu
28
°
Fri
32
°
Sat
33
°
Sun
32
°
Mon
31
°



