Homeप्रदेशदेवघरा इको टूरिज्म परियोजना का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, वृक्षारोपण कर विकास...

देवघरा इको टूरिज्म परियोजना का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, वृक्षारोपण कर विकास कार्यों का लिया जायजा



मुंगेर/टेटिया बंबर

रविवार को टेटिया बंबर प्रखंड अंतर्गत नोनाजी पंचायत स्थित देवघरा बाबा उच्चेश्वर नाथ महादेव परिसर में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे, जहां उन्होंने निर्माणाधीन देवघरा इको टूरिज्म परियोजना का स्थल निरीक्षण कर चल रहे विकास कार्यों का विस्तृत जायजा लिया। करीब 26 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास 26 अप्रैल को किया गया था।

अब परियोजना की प्रगति का आकलन करने के लिए मुख्यमंत्री स्वयं देवघरा पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने इको टूरिज्म परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन विवाह मंडप, कॉरिडोर सहित अन्य विकास कार्यों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन कार्यक्रम में ईंट रखकर निर्माण कार्य की औपचारिक नींव भी रखी तथा वन विभाग द्वारा कराए जा रहे चारदीवारी निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।


इस अवसर पर अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को परियोजना की प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। देवघरा प्रवेश द्वार को विशेष रूप से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। परिसर में इको टूरिज्म परियोजना की पीपीटी एवं तस्वीरों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी, जिसमें बताया गया कि परियोजना पूर्ण होने के बाद देवघरा का स्वरूप कैसा होगा तथा यहां पर्यटकों के लिए कौन-कौन सी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण एवं सभी कार्यक्रमों के समापन के बाद मुख्यमंत्री देवघरा स्थित हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा पटना के लिए रवाना हो गए।


इस दौरान मुख्य सचिव अमृत प्रत्यय, जिला प्रभारी मंत्री संजय मांझी, जमुई सांसद अरुण भारती, मुंगेर विधायक प्रणय कुमार, जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल, पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह, विधान पार्षद लालमोहन गुप्ता, प्रमंडलीय आयुक्त, डीआईजी, डीएम निखिल धनराज, एसपी सैयद इमरान मसूद, एसडीएम राजीव रौशन, वन क्षेत्र पदाधिकारी रॉबिन आनंद सहित वन विभाग एवं जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
broken clouds
34.8 ° C
34.8 °
34.8 °
45 %
2.2kmh
52 %
Sun
35 °
Mon
42 °
Tue
37 °
Wed
28 °
Thu
32 °

Most Popular

error: Content is protected !!