Homeप्रदेशबिहार: सोमनाथ यात्रा की तैयारी: सचिव प्रणव कुमार ने पाटलिपुत्र स्टेशन पर...

बिहार: सोमनाथ यात्रा की तैयारी: सचिव प्रणव कुमार ने पाटलिपुत्र स्टेशन पर लिया व्यवस्थाओं का जायजा, 20 जुलाई को रवाना होंगे 1100 श्रद्धालु



रिपोर्ट: जया कुमारी,पटना(बिहार)

पटना: ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–1000 वर्ष की अद्भुत आस्था’ के तहत 20 जुलाई को पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन से रवाना होने वाली सोमनाथ यात्रा की तैयारियों का शुक्रवार को कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने निरीक्षण किया। उनके साथ निदेशक सांस्कृतिक कार्य रूबी, निदेशक संग्रहालय कृष्ण कुमार सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।



क्या-क्या हुआ निरीक्षण:
 
अधिकारियों ने स्टेशन पर श्रद्धालुओं के स्वागत, पंजीकरण, बैठने की व्यवस्था, प्लेटफॉर्म प्रबंधन, सुरक्षा, चिकित्सा सहायता, पेयजल, स्वच्छता, सूचना सहायता केंद्र और सामान प्रबंधन का विस्तृत जायजा लिया। सचिव ने कार्यान्वयन एजेंसियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

सुरक्षित और गरिमामय यात्रा हो’:

सचिव प्रणव कुमार ने कहा कि सोमनाथ यात्रा बिहार सरकार की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहल है। विभाग का प्रयास है कि हर श्रद्धालु को सुरक्षित, सुविधाजनक और गरिमामय यात्रा का अनुभव मिले। उन्होंने सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।

1100 श्रद्धालु जाएंगे विशेष ट्रेन से:

20 जुलाई 2026 को लगभग 1100 श्रद्धालु विशेष रेलगाड़ी से पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन से सोमनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे। यात्रा के दौरान सभी आवश्यक सुविधाएं बिहार सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। निरीक्षण के दौरान रेलवे प्रशासन और एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा भी की गई।

RELATED ARTICLES
Munger
broken clouds
35.3 ° C
35.3 °
35.3 °
47 %
5kmh
57 %
Sat
35 °
Sun
36 °
Mon
35 °
Tue
37 °
Wed
35 °

Most Popular

error: Content is protected !!