Homeप्रदेशबिहार: बिहटा में बनेगा 100 करोड़ का महिला कौशल संस्थान, सीएम ने...

बिहार: बिहटा में बनेगा 100 करोड़ का महिला कौशल संस्थान, सीएम ने किया शिलान्यास

“बिहार की बेटियां हुनरमंद होंगी, आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायेंगी” – मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी



रिपोर्ट: पीयूष कुमार प्रियदर्शी(बिहार)

पटना: कौशल विकास के क्षेत्र में बिहार के लिए गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने पटना स्थित ‘संकल्प’ सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहटा के सिकंदरपुर में राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला), पटना के स्थायी परिसर का शिलान्यास किया।

99.97 करोड़ की लागत से 4 एकड़ में बनेगा परिसर

बिहार सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई गई 4 एकड़ भूमि पर करीब 99.97 करोड़ रुपये की लागत से यह संस्थान बनेगा। अब तक बिहार की युवतियों को कौशल प्रशिक्षण के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन इस संस्थान के बनने के बाद उन्हें अपने ही राज्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण मिलेगा।

“रोजगार सृजित करने वाले युवा तैयार होंगे”



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, _”कौशल विकास से बिहार की बेटियां हुनरमंद होंगी, आत्मनिर्भर होंगी और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायेंगी। यह शिलान्यास सिर्फ ईंट-गारा का काम नहीं है, यह बिहार की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर है।”_

उन्होंने कहा कि कौशल विकास का लक्ष्य केवल नौकरी दिलाना नहीं, बल्कि युवाओं को उद्यमी बनाकर दूसरों को रोजगार देना है। _”कौशल विकास ही समृद्ध बिहार की मजबूत नींव है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 और नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार के सपने को स्किल्ड युवा ही पूरा करेंगे।”_

बिहार में कौशल का आंकड़ा

– राज्य में 1500 कौशल प्रशिक्षण केंद्र संचालित
– अब तक 12 लाख युवाओं को प्रशिक्षण, 1.38 लाख अभी प्रशिक्षणरत
– 38 इंजीनियरिंग कॉलेज और 46 पॉलिटेक्निक में मात्र 10-5 रुपये में तकनीकी शिक्षा
– संस्थानों में जापानी, जर्मन, फ्रेंच सीखने के लिए लैंग्वेज लैब

SIIC को लेकर बड़ा समझौता

कार्यक्रम में बिहार सरकार और भारत सरकार के कौशल विकास मंत्रालय के बीच Skill India International Centre (SIIC) की स्थापना के लिए MoU पर हस्ताक्षर हुआ। इससे बिहार के युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय मानकों का प्रशिक्षण देकर विदेशों में रोजगार के अवसर मिलेंगे।

कौन-कौन रहे मौजूद

कार्यक्रम में कौशल विकास मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद, प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत उपस्थित थे। केंद्र से कौशल विकास मंत्रालय के महानिदेशक दिलीप कुमार वीडियो से जुड़े। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का संदेश भी पढ़ा गया।

RELATED ARTICLES
Munger
broken clouds
29.1 ° C
29.1 °
29.1 °
74 %
2.1kmh
67 %
Thu
29 °
Fri
33 °
Sat
34 °
Sun
35 °
Mon
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!