Homeप्रदेशनचिकेता मंडल ने जीत के बाद पहली बार किया पंचायत का दौरा,...

नचिकेता मंडल ने जीत के बाद पहली बार किया पंचायत का दौरा, ग्रामीणों से सुनी समस्याएं

दिव्य दुर्गा पूजा फाउंडेशन ने किया सम्मान, हाईमास्ट लाइट की मांग पर विधायक ने दिया आश्वासन



हवेली खड़गपुर |पीयूष कुमार प्रियदर्शी

जमालपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू विधायक निर्वाचित होने के बाद नचिकेता मंडल ने रविवार को हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र की बरूई पंचायत का पहली बार दौरा किया। एक दिवसीय पंचायत दौरे के दौरान उन्होंने कैथी, महकोला, बरूई और तेघड़ा गांव के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने फूल-माला, बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया।



बरूई गांव में पूर्व मुखिया रंजन बिंद और दीपक कुमार बिंद ने विधायक को बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से नल-जल योजना की समस्या विधायक के सामने रखी। विधायक ने संबंधित विभाग के कर्मियों से बात कर समस्या को जल्द दूर करने का निर्देश दिया और ग्रामीणों को शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। वहीं कुछ छात्राओं ने गांव में लाइब्रेरी की मांग रखी। विधायक ने सरकारी जमीन चिह्नित कर रखने को कहा और फंड उपलब्ध होने पर लाइब्रेरी निर्माण कराने का आश्वासन दिया।

इसके बाद विधायक तेघड़ा गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचे। यहां ग्रामीण महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-माला से स्वागत किया। पंचायत समिति सदस्य मनजीत कुमार मंडल ने अंगवस्त्र भेंट किया। दिव्य दुर्गा पूजा फाउंडेशन के सदस्यों ने सामूहिक रूप से विधायक को मां दुर्गा की स्मृति चिन्ह प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। फाउंडेशन की ओर से मंदिर परिसर में हाईमास्ट लाइट लगाने की मांग भी रखी गई। इस पर विधायक ने जल्द सोलरयुक्त हाईमास्ट लाइट लगाने का आश्वासन दिया।

तेघड़ा के ग्रामीणों ने खेल मैदान की चारदीवारी निर्माण की मांग के साथ उच्च विद्यालय के भवन निर्माण को लेकर भी अपनी बात रखी। ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय के लिए पर्याप्त जमीन नहीं होने के कारण विद्यालय का स्थानांतरण नहीं किया जाए और गांव में ही उपलब्ध जमीन की बाधाओं को दूर कर भवन का निर्माण कराया जाए। विधायक ने इस मामले में सकारात्मक पहल का भरोसा दिया।



दौरे के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, शिक्षा, पेयजल सहित विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर लिखित आवेदन भी सौंपे। खास बात रही कि महिलाओं का एक समूह विधायक के इंतजार में खड़ा था। विधायक स्वयं पैदल उनके बीच पहुंचे और महिलाओं से उनकी समस्याएं एवं कुशलक्षेम जाना।

विधायक नचिकेता मंडल ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद पहली बार जनता के बीच पहुंचे हैं। जनता के आशीर्वाद और वोट से उन्हें विधायक बनने का अवसर मिला है। उन्होंने सभी का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष सौरभ निधि, प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र मंडल, संजय झा, मनजीत कुमार, मुखिया जितेंद्र बिंद, पूर्व मुखिया रंजन बिंद, डीपी मंडल, बिट्टू कुमार, शत्रुघ्न यादव, शिव मिश्र, राजेंद्र मंडल, संजय कुमार सिन्हा, गौतम आनंद, बबलू झा, रवि कुमार, अरुण कुमार, राहुल कुमार,सुजीत कुमार सहित कई ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
31.3 ° C
31.3 °
31.3 °
63 %
3.3kmh
100 %
Sun
31 °
Mon
33 °
Tue
30 °
Wed
33 °
Thu
35 °

Most Popular

error: Content is protected !!