दिल्ली: प्रख्यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले जी का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में होगा।
बताते चलें कि रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें शनिवार शाम को यहां भर्ती किया गया था।
आशा भोसले जी की पौत्री ज़नाई भोसले ने सोशल मीडिया पर बताया कि आशा भोसले जी को सीने में संक्रमण और कमजोरी के कारण कल शाम मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
वहीं ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के डॉ. प्रतीत समदानी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि आशा भोसले को कई मेडिकल समस्याएं थीं और मल्टी-ऑर्गन फेल्योर यानी कई अंग फेल होने के कारण उनका निधन हुआ ।
आशा भोसले का करियर आठ दशक से अधिक लंबा रहा और वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए ख्यात थीं। वे जानी-मानी गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं।
इनके बेटे आनंद भोसले जी ने बताया कि आशा भोसले जी का अंतिम संस्कार कल (13 अप्रैल) शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में होगा। उन्होंने ये भी कहा कि जो लोग भी उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देना चाहते हैं, वे कल सुबह 11 बजे उनके घर आ सकते हैं। आशा भोसले जी के निधन के बाद म्यूजिक से लेकर सिनेमा, क्रिकेट और राजनेता भी सभी सिंगर सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
उनके निधन से भारत शोक में डूब गया है। देश भर की मशहूर हस्तियां सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रही हैं।
भारत की स्वर्णिम आवाज मौन हो गई
RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
39.6
°
C
39.6
°
39.6
°
29 %
3.1kmh
90 %
Sat
40
°
Sun
43
°
Mon
44
°
Tue
43
°
Wed
41
°



