मंन्टू ठाकुर संवाददाता औरंगाबाद
औरंगाबाद जिले क़े देव थाना क्षेत्र बेलसारा गांव में युवक की हत्या के मामले का औरंगाबाद पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए महज 48 घंटे के भीतर 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 18 फरवरी 2026 को देव थाना को सूचना मिली कि बेलसारा गांव के पास रंजीत कुमार की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक के परिजनों के आवेदन पर देव थाना में कांड संख्या 47/26 दिनांक 19 फरवरी 2026 को दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मदनपुर के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के अंदर कांड में संलिप्त 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जांच में सामने आया कि मृतक रंजीत कुमार का अपनी पत्नी प्रियंका कुमारी से अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन विवाद बढ़ने पर पत्नी ने अपने परिजनों और अन्य लोगों के साथ मिलकर रंजीत कुमार की हत्या कर दी तथा शव को बेलसारा गांव के बाहर बधार में पेड़ से लटका दिया, ताकि घटना आत्महत्या प्रतीत हो।
पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
देव थाना क्षेत्र में हत्या कांड का खुलासा, 48 घंटे में 8 आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Munger
broken clouds
24.7
°
C
24.7
°
24.7
°
60 %
1.9kmh
67 %
Wed
25
°
Thu
33
°
Fri
36
°
Sat
38
°
Sun
41
°



