Homeटेक्नोलॉजीबिहार/शेखपुरा: नीति आयोग के कार्यों की समीक्षा, गुणवत्ता व समन्वय पर दिया...

बिहार/शेखपुरा: नीति आयोग के कार्यों की समीक्षा, गुणवत्ता व समन्वय पर दिया गया जोर,
संयुक्त सचिव नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने की समीक्षा बैठक, जीविका दीदी कैफे का उद्घाटन

रिपोर्ट: सोनू कुमार, पत्रकार
शेखपुरा (बिहार), 20 दिसंबर 2025


नीति आयोग द्वारा जिले में संचालित विकासात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर शनिवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री असंगबा चुबा एओ (भा.प्र.से.), संयुक्त सचिव, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार-सह-केंद्रीय प्रभारी पदाधिकारी ने की।
समीक्षा बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, कृषि, भवन निर्माण, सड़क सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति पर विशेष जोर दिया गया। संयुक्त सचिव ने सभी योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर नीति आयोग के सहयोग से जीविका द्वारा संचालित “जीविका दीदी कैफे” का उद्घाटन भी श्री असंगबा चुबा एओ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त सचिव को जल-जीवन-हरियाली के प्रतीक पौधा एवं भगवान विष्णु की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।
संयुक्त सचिव ने जिले के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में साफ-सफाई, रंग-रोगन, टेबल-डेस्क की उपलब्धता, पुस्तकों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा पुस्तकालय सुविधाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिए। वहीं, जीविका प्रशिक्षण एवं उद्योग केंद्र के निरीक्षण के बाद इसे और अधिक व्यवस्थित करने का निर्देश डीपीएम, जीविका को दिया गया।


उन्होंने प्लस टू हाई स्कूल सर्वा स्थित पुस्तकालय एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा आकांक्षी प्रखंड शेखोपुरसराय की प्रगति की जानकारी ली। आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं के प्रदर्शन, बच्चों को खेल के माध्यम से मनोरंजनात्मक शिक्षा देने पर भी बल दिया गया।
स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के क्रम में रेफरल अस्पताल बरबीघा में संचालित ओटी रूम, लेबर वार्ड सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने और आमजनों के हित में अधिक से अधिक रोगियों के उपचार के निर्देश दिए गए।


बैठक में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत जिले की रैंकिंग पर भी चर्चा हुई और सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही जिले के समग्र विकास के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।


बैठक में वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला गोपनीय पदाधिकारी, नीति आयोग के नोडल पदाधिकारी-सह-जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (भवन), डीपीएम स्वास्थ्य सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
80 %
2.9kmh
100 %
Wed
28 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
36 °
Sun
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!