Homeप्रदेशबिहार;शेखपुरा में उद्योग वार्ता: DM शेखर आनंद बोले- निवेश-रोजगार बढ़ाना प्राथमिकता, समय...

बिहार;शेखपुरा में उद्योग वार्ता: DM शेखर आनंद बोले- निवेश-रोजगार बढ़ाना प्राथमिकता, समय पर मिले उद्यमियों को सभी अनुमतियां



रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)

शेखपुरा: जिले में औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए शनिवार को मंथन सभागार में जिलाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में उद्योग वार्ता बैठक आयोजित हुई। बैठक में नए उद्योगों की स्थापना, निवेश प्रोत्साहन और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान पर मंथन हुआ।



डीएम के 3 बड़े निर्देश:
1. समयबद्ध निष्पादन: डीएम ने अधिकारियों को साफ कहा कि उद्योगों की स्थापना और संचालन से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध पूरी हों। उद्यमियों को विभागों से मिलने वाली सेवाएं और अनुमतियां तय समय-सीमा में मिलें। 
2. आपसी समन्वय जरूरी: उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास जिले की आर्थिक प्रगति, रोजगार सृजन और आत्मनिर्भरता का आधार है। सभी विभाग आपसी समन्वय से निवेश और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी पहल करें। 
3. उद्योग-अनुकूल माहौल: जिले में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण बनाने पर जोर दिया गया ताकि निवेशकों को सहूलियत हो।

उत्कृष्ट लाभुक हुए सम्मानित:

बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाभुकों को जिलाधिकारी ने मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया।

बैठक में उप विकास आयुक्त शेखपुरा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जिला योजना पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी समेत अन्य लाभुकगण मौजूद रहे।


RELATED ARTICLES
Munger
broken clouds
35.3 ° C
35.3 °
35.3 °
47 %
5kmh
57 %
Sat
35 °
Sun
36 °
Mon
35 °
Tue
37 °
Wed
35 °

Most Popular

error: Content is protected !!