Homeप्रदेशबिहार:  शेखपुरा डीएम ने मुखियाओं संग की समीक्षा बैठक, नलकूप-चापाकल मरम्मत और...

बिहार:  शेखपुरा डीएम ने मुखियाओं संग की समीक्षा बैठक, नलकूप-चापाकल मरम्मत और सिंचाई पर जोर, पेंशनधारियों से ‘जीवन प्रमाणीकरण’ की अपील



रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)

शेखपुरा: जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय के ‘मंथन सभागार’ में जिले के सभी पंचायतों के मुखियाओं के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक का मकसद पंचायत स्तर की समस्याएं सुनकर तुरंत समाधान की कार्ययोजना बनाना था। 



मुखियाओं ने उठाए ये मुख्य मुद्दे:

1. पानी और सिंचाई: खराब नलकूप-चापाकलों की मरम्मत, हर खेत तक बिजली के लिए ट्रांसफार्मर लगाने और पइन-नहरों के जीर्णोद्धार की मांग प्रमुख रही। 
2. अधूरे निर्माण कार्य: नाली-गली, स्ट्रीट लाइट भुगतान, सहकार भवन, पंचायत सरकार भवन और विवाह भवन के रुके हुए काम पूरे करने की मांग की गई। 
3. पेंशन और कृषि: पेंशनधारियों को समय पर लाभ दिलाने और किसानों के पंजीकरण व सुविधाओं को सुलभ बनाने पर चर्चा हुई। 

विशिष्ट मांगें:

– मेहूस मुखिया: वार्डों में पेयजल आपूर्ति और मेहूस से रामनुबिघा तक आहर-पइन जीर्णोद्धार। 
– लहना मुखिया: वार्ड 05, 14, 07 में मोटर स्टार्टर मरम्मत और बिजली तार लगाने की जरूरत। 
– पुरैना-इकरामा: पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट भुगतान और सहकार भवन निर्माण शुरू करने का अनुरोध। 
– चक्रदरा, एकरामा, डीह कोसुभा: लंबे समय से बंद विवाह भवन और पंचायत सरकार भवन का काम फिर से शुरू करने पर जोर। 

डीएम के निर्देश और अपील:
 
जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का चरणबद्ध निष्पादन होगा। 

मुखियाओं को आदेश दिया गया कि खराब चापाकलों की सूची तुरंत दें ताकि युद्धस्तर पर मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। 

पेंशनधारियों से अपील: डीएम ने सभी पेंशनधारियों से अनिवार्य रूप से ‘जीवन प्रमाणीकरण’ कराने को कहा, ताकि पेंशन राशि में कोई रुकावट न आए। 

बैठक में मौजूद: उप विकास आयुक्त, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा), सहायक पंचायत राज पदाधिकारी के साथ मेहूस, कोसुभा, कैथवा, दिह्कोसुभा, इकरामा, महासार, मालदह, पैन और पुरैना पंचायतों के मुखिया उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
Munger
moderate rain
31.3 ° C
31.3 °
31.3 °
66 %
4.5kmh
100 %
Thu
32 °
Fri
32 °
Sat
34 °
Sun
33 °
Mon
30 °

Most Popular

error: Content is protected !!