Homeप्रदेशबिहार: शेखपुरा सड़क सुरक्षा को लेकर पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक, एसडीएम...

बिहार: शेखपुरा सड़क सुरक्षा को लेकर पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक, एसडीएम बोलीं- नियम तोड़े तो लाइसेंस रद्द होगा


रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)

शेखपुरा: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स के फैसलों के बाद शेखपुरा प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हो गया है। शनिवार को एसडीएम प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में जिले के 19 पेट्रोल पंप संचालकों और OMCs प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई।

बैठक में इन बिंदुओं पर हुई समीक्षा:

पेट्रोल पंपों के सुरक्षित संचालन, नेशनल और स्टेट हाईवे पर सुरक्षित प्रवेश-निकास, अवैध पार्किंग की रोकथाम, अग्नि सुरक्षा, CCTV, आपदा प्रबंधन और सड़क सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा की गई।



एसडीएम का सख्त संदेश:

एसडीएम प्रियंका कुमारी ने कहा कि राजस्थान के फलोदी सड़क हादसे के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सड़क सुरक्षा पर कड़े निर्देश दिए हैं। इसी के तहत सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। उन्होंने चेताया कि पेट्रोल पंप परिसर और आसपास किसी भी तरह का अतिक्रमण, ट्रैफिक जाम या असुरक्षित एंट्री-एग्जिट बर्दाश्त नहीं होगा।

अब ऐसे होगा लाइसेंस रिन्यू:

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि अब पेट्रोल पंपों का लाइसेंस नवीकरण नए विभागीय प्रावधानों, सुरक्षा मानकों और सक्षम प्राधिकार की शर्तों के मुताबिक ही होगा। मानकों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई तय है।

बैठक डीएम शेखर आनंद के निर्देश पर टास्क फोर्स की बैठक के अनुपालन में बुलाई गई थी। सभी पेट्रोल पंप संचालकों ने सड़क सुरक्षा और विभागीय निर्देशों का पालन करने का भरोसा दिया।

RELATED ARTICLES
Munger
scattered clouds
30.3 ° C
30.3 °
30.3 °
70 %
4kmh
32 %
Wed
31 °
Thu
34 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!