रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)
शेखपुरा: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत जिले के सभी पात्र परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। यह अभियान 13 अगस्त 2026 तक मिशन मोड में चलेगा।
बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय में सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई।
एसडीओ ने कहा कि डीएम श्री शेखर आनंद के निर्देश पर प्रत्येक प्रखंड के लिए दैनिक लक्ष्य तय किया गया है। सभी पदाधिकारी निर्धारित लक्ष्य के अनुसार प्रतिदिन काम करें और उसकी नियमित समीक्षा करें।
उन्होंने PDS विक्रेताओं के साथ बैठक कर पात्र लाभुकों की पहचान, ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज सत्यापन और समय पर ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। SDO ने स्पष्ट किया कि _“अभियान में कोई भी पात्र परिवार राशन कार्ड से वंचित नहीं रहेगा।”_
कैसे करें आवेदन
एसडीओ ने बताया कि लाभुक अपने PDS विक्रेता, प्रखंड आपूर्ति कार्यालय या प्रखंड कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही Smart PDS Portal पर स्वयं भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जरूरी दस्तावेज: जाति, आय, निवास प्रमाण-पत्र, मुखिया का पासपोर्ट फोटो, बैंक पासबुक, सभी सदस्यों का आधार, लिंक मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी।
एसडीओ ने सभी पात्र परिवारों से अपील की कि वे निर्धारित समय में आवेदन कर NFSA का लाभ लें।
बिहार: 13 अगस्त तक बनेंगे नए राशन कार्ड, एसडीओ ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को दिया दैनिक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश
RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28.9
°
C
28.9
°
28.9
°
74 %
3.8kmh
96 %
Fri
34
°
Sat
33
°
Sun
33
°
Mon
28
°
Tue
28
°



