Homeप्रदेशबिहार के हाई स्कूलों में शुरू होंगी 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज', सीएम...

बिहार के हाई स्कूलों में शुरू होंगी ‘बिहार स्कूल लाइव क्लासेज’, सीएम ने किया शुभारंभ

7 स्वयं सेवी संस्थानों के साथ हुआ MoU, NEET-JEE की निःशुल्क कोचिंग भी शुरू



रिपोर्ट: पीयूष कुमार प्रियदर्शी(बिहार)

पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्रीनगर, पटना में ‘बिहार स्कूल लाइव क्लासेज’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही राज्य में डिजिटल एवं तकनीक संचालित शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत हुई।

मुख्यमंत्री ने बिहार के सभी हाई स्कूलों में ‘बिहार स्कूल लाइव क्लासेज’ शुरू करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा संचालित ऑनलाइन कोचिंग क्लासेज के तहत पटना के 10 चयनित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूलों में JEE और NEET की निःशुल्क तैयारी भी शुरू की गई।



स्मार्ट क्लास और लैब का लोकार्पण

CM ने विद्यालय में 2 अत्याधुनिक स्मार्ट क्लासरूम और इंटरएक्टिव पैनल आधारित शिक्षण प्रणाली का लोकार्पण किया। साथ ही ‘बिहार स्मार्ट लाइव क्लास रूम’ का लोगो भी जारी किया। छात्राओं ने लाइव क्लास के तहत पढ़ाई की शुरुआत की। राजधानी के 10 मॉडल स्कूलों को लाइव क्लास से जोड़ा गया।

मुख्यमंत्री ने बायोलॉजी लैब, फिजिक्स लैब, ICT लैब, स्पोर्ट्स रूम और म्यूजिक रूम का निरीक्षण किया। छात्रों से बातचीत कर कहा “मन लगाकर पढ़ें और आगे बढ़ें”।

7 संस्थानों से MoU, मिलेगा निःशुल्क लाभ

शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने 7 स्वयं सेवी संस्थानों के साथ MoU किया। ये संस्थान हैं: 
लॉर्ड्स एजुकेशन एण्ड हेल्थ सोसायटी/वाधवानी AI, खान एकेडमी इंडिया, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, AXL, PIJAM फाउंडेशन, मंत्रा4चेंज, शिक्षा लोकम फाउंडेशन

इनके माध्यम से AI, FLN, STEM, कोडिंग, डिजाइन थिंकिंग, शिक्षक क्षमता निर्माण और डेटा-आधारित प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में सुधार होगा। विद्यार्थियों को यह सुविधा पूरी तरह निःशुल्क मिलेगी।

सीएम ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक तकनीक और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का समान अवसर देना है। यह पहल बिहार को शिक्षा में नई ऊंचाई पर ले जाएगी।

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी, विधायक श्री संजीव चौरसिया, बीएसईबी अध्यक्ष डॉ. त्याग राजन एस.एम., पटना DM श्री कुंदन कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
32.4 ° C
32.4 °
32.4 °
62 %
4.6kmh
90 %
Thu
32 °
Fri
35 °
Sat
32 °
Sun
33 °
Mon
29 °

Most Popular

error: Content is protected !!