Homeखेलभागलपुर:खैरा को हराकर कजरैली की टीम फाइनल में प्रवेश

भागलपुर:खैरा को हराकर कजरैली की टीम फाइनल में प्रवेश


ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर अनितेश कश्यप


भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत दासपुर पंचायत के रामपुरडीह मैदान पर चल रहे मां चण्डिके टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट  के पहले सेमीफाइनल फाइनल मैच में खैरा की टीम को 5 विकेट से हराकर कजरैली की टीम फाइनल में प्रवेश किया |ज्ञात हो कि टॉस जीतकर  पहले बल्लेबाजी करते हुए खैरा की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 7 विकेट खोकर 163 रन बनाए !वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी कजरैली की टीम ने 5 विकेट खोकर 13.3 ओवर में लक्ष्य को आसानी हासिल कर लिया । मैन ऑफ द मैच का खिताब साजन को दिया गया । जिन्होंने कि बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 34 गेंद में 59 रन की बेहतरीन ताबड़तोड़ पारी खेले। अंपायर की भूमिका में अंजनी मिश्रा व शुभम  थे । कॉमेंटेटर की भूमिका में अनितेश कश्यप व रघुनंदन ठाकुर  ने रोचक कमेंट्री कर दर्शकों का मन मोह लिया। स्कोरर के रूप में अनिकेत व नवन थे । मौके पर  अमरनाथ कुमार मिश्रा, अहम कार्यकर्ता हीरा ठाकुर,अमन झा ,धीरज मिश्रा ,बमबम मिश्रा, हिमांशु मिश्रा, पुष्कर मिश्रा,आशीष झा आदि सैकड़ो की संख्या में दूर दराज से खेल प्रेमी क्रिकेट मैच का आनंद लेने के लिए पहुंचे थे।

RELATED ARTICLES
Munger
light rain
35.1 ° C
35.1 °
35.1 °
50 %
2.8kmh
9 %
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
34 °
Sun
34 °
Mon
30 °

Most Popular

error: Content is protected !!