Homeप्रदेशभागलपुर: रामपुरडीह में रामकथा के पांचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

भागलपुर: रामपुरडीह में रामकथा के पांचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

भागलपुर ब्यूरो अनितेश कश्यप की रिपोर्ट

भागलपुर जिले के शाहकुण्ड प्रखंड अंतर्गत रामपुरडीह स्थित चंडिका स्थान के प्रांगण में चल रहे मानस सद्भावना सम्मेलन य पांचवें दिन उमरी सरदारों की भीड़ इस अवसर पर गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश से पधारे अखंड विद्वान कथावाचक पंडित श्री अखिलेश चंद्र उपाध्याय जी ने कहा की जटायु ने माता सीता के रक्षा करने के लिए अपने प्राण को त्याग दिए। लेकिन जटायु के द्वारा ही प्रभु राम को पता चला कि सीता का हरण किया गया है। आदि बिंदुओं पर चर्चा किया ज्ञात हो कि इस दौरान कथा वाचिका श्रीमती मिथिलेश्वरी दीक्षित जी ने भी अपनी कथा के माध्यम से वहां उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच सीता हरण हेतु रावण की कार्यशाली विशेष टिप्पणी की ।

गौरतलब है कि स्थानीय प्रवक्ता रघुनंदन ठाकुर जी महाराज ने भी अपनी कथा के माध्यम कथा से श्रोताओं के बीच उन्होंने कहा कि भगवान से बड़ा भक्त का महत्व होता है। क्योंकि जब तक भक्त नहीं तब तक भगवान आदि बिंदुओं पर चर्चा किया। इस दौरान मंच संचालक के रूप में अनितेश कश्यप करते थे। कथा से पूर्व भजन संध्या के कलाकार अपनी अपनी सुंदर प्रस्तुति देकर समां बांधा इस अवसर पर आकाशवाणी कलाकार चंद्रशेखर मिश्र ,ताराकांत‌ ठाकुर, कैलाश सिंह ,रविंद्र ठाकुर ,शुक्ला ,अशोक झा आदि मैं अपनी अपनी सुंदर प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को विभोर कर दिया ।मौके पर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं में दूर दराज से कथा श्रवण करने के लिए पहुंचे थे ।

RELATED ARTICLES
Munger
moderate rain
30.4 ° C
30.4 °
30.4 °
64 %
1.5kmh
7 %
Sat
45 °
Sun
43 °
Mon
43 °
Tue
42 °
Wed
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!