मुंगेर/तारापुर: पीयूष कुमार प्रियदर्शी
हेब्रोन मिशन स्कूल तारापुर धौनी के प्रांगण में शनिवार को विद्यालय परिवार के नेतृत्व में वार्षिकोत्सव सह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का विधिवत उद्घाटन प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सह हेब्रोन मिशन स्कूल खड़गपुर के निदेशक पी.सी. प्रसाद, एसोसिएशन के सचिव सह पारामाउंट एकेडमी के निदेशक व संस्थापक महेश कुमार सिंह तथा एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सह सेंट मेरीस इंग्लिश स्कूल के प्रिंसिपल जिंस के एलोसियस ने संयुक्त रूप से मंच पर फीता काटकर किया।

कार्यक्रम का आगाज नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत एवं स्वागत नृत्य से हुआ, जिसने उपस्थित अभिभावकों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। हर्ष कुमार ने सोलो सॉन्ग प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं, जबकि आदित्य आर्य, अराध्या राजहंस, आदर्श शर्मा, अक्ष आर्य एवं अनमोल कुमार ने प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
रोशनी एंड पार्टी द्वारा ट्री डांस, प्रथम ग्रुप द्वारा ग्रुप सॉन्ग एवं प्रथम एंड पार्टी द्वारा कृष्णा फनी डांस की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। अनामिका ग्रुप ने सोशल मीडिया ड्रामा एवं ग्रुप सॉन्ग, वहीं नवनीत ग्रुप ने ‘अजब नेता’ नाटक प्रस्तुत कर सामाजिक संदेश दिया। अनन्या एंड पार्टी द्वारा आर्मी डांस, श्रेया एंड पार्टी द्वारा न्यू जेनरेशन डांस, बॉलीवुड डांस, ग्रुप सॉन्ग एवं होली आई डांस की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
सुहाना एंड पार्टी ने बॉलीवुड डांस प्रस्तुत किया, जबकि अनामिका एंड पार्टी ने बिहारी लोक नृत्य के माध्यम से लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। स्मृति रानी एंड पार्टी ने स्कूल थीम डांस, माही सोमवंशी एंड पार्टी ने गरबा डांस एवं झांसी की रानी डांस प्रस्तुत कर वीरता और संस्कृति का संदेश दिया। एल.के.जी. के नन्हे बच्चों ने बम-बम भोले डांस से सभी का दिल जीत लिया।
साकेत एंड पार्टी ने जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। संस्कार आर्यन एंड पार्टी द्वारा धार्मिक शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। रंजना एंड पार्टी, स्नेहा सुमन एंड पार्टी एवं समीक्षा एंड ग्रुप द्वारा प्रस्तुत ग्रुप सॉन्ग एवं बॉलीवुड डांस को भी दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम के अंत में आदर्श शर्मा ने सोलो सॉन्ग प्रस्तुत कर समां बांध दिया।समापन अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल अशोक प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए अतिथियों, अभिभावकों एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा और उत्सव का माहौल देर तक बना रहा।



