Homeप्रदेशसोनूडीह को हराकर दासपुर की टीम फाइनल में प्रवेश

सोनूडीह को हराकर दासपुर की टीम फाइनल में प्रवेश

ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर अनितेश कश्यप

भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत दासपुर पंचायत के रामपुरडीह मैदान पर चल रहे मां चण्डिके टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट  के दूसरे सेमीफाइनल  मैच में सोनूडीह की टीम को 46 रन से हराकर दासपुर की टीम फाइनल में प्रवेश किया |ज्ञात हो कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दासपुर की टीम ने 13.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 168 रन बनाए !वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनूडीह की टीम ने 8 विकेट खोकर 14 ओवर में  सिर्फ 122 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच का खिताब अनुज को दिया गया । जिन्होंने कि तीन ओवर कि गेंदबाजी में बिना रन दिए। यानि तीन मैडन ओवर देकर चार महत्वपूर्ण विकेट झटके। अंपायर की भूमिका में निगम व आयुष थे ।

कॉमेंटेटर की भूमिका में अनितेश कश्यप व रघुनंदन ठाकुर  ने रोचक कमेंट्री कर दर्शकों का मन मोह लिया। स्कोरर के रूप में अनिकेत व नवन थे । मौके पर  अमरनाथ कुमार मिश्रा, अहम कार्यकर्ता हीरा ठाकुर, दासपुर पैक्स अध्यक्ष नीरज कुमार उर्फ बबलू, दरियापुर पैक्स अध्यक्ष राजकुमार उर्फ राजू, माउंट क्लार्क एकेडमी के निर्देशक धीरज मिश्रा ,अजीत ठाकुर,बमबम मिश्रा,अमन झा, हिमांशु मिश्रा, पुष्कर मिश्रा,आशीष झा आदि सैकड़ो की संख्या में दूर दराज से खेल प्रेमी क्रिकेट मैच का आनंद लेने के लिए पहुंचे थे। जबकि फाइनल मुकाबला रविवार यानी 1 मार्च को दासपुर बनाम कजरैली के बीच खेला जाएगा।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
33.6 ° C
33.6 °
33.6 °
57 %
5kmh
95 %
Mon
34 °
Tue
30 °
Wed
27 °
Thu
28 °
Fri
29 °

Most Popular

error: Content is protected !!