Homeप्रदेश'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं

‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं


रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)

शेखपुरा: शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया और उनके त्वरित समाधान कराने की दिशा में पहल की गई।

जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें गाड़ी का निबंधन कराने, चापाकल निर्माण, जमीन का रजिस्ट्रेशन कराने, अवैध तरीके से शादी निर्माण रोकने के संबंध में, कन्या विवाह मंडप वर्षा गांव में बनवाने शिक्षक से दुर्व्यवहार, बिजली बिल में नाम सुधार कराने, शिक्षक से दुर्व्यवहार करने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ। जिला पदाधिकारी महोदय ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सभी आवेदकों को एक-एक कर अपने पास बुलाया और उनकी समस्याओं को बेहद ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनके मामले को एक सप्ताह के अंदर निष्पादित कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया।
“प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि हर नागरिक को सम्मान मिले और उनकी समस्याओं का निराकरण कर उनका जीवन आसान बनाया जाए। ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम इसी दिशा में एक प्रतिबद्ध कदम है।” — श्री शेखर आनंद, जिलाधिकारी, शेखपुरा
पूरे जिले में अभियान जारी गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम का प्रभावी ढंग से संचालन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाना और जनता व प्रशासन के बीच की दूरी को कम करना है। जिला प्रशासन की इस सक्रियता से स्थानीय लोगों में काफी सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है और लंबित समस्याओं का समाधान भी कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
31 ° C
31 °
31 °
70 %
2.8kmh
100 %
Sun
31 °
Mon
33 °
Tue
30 °
Wed
29 °
Thu
29 °

Most Popular

error: Content is protected !!