Homeप्रदेशसर्वेश्वर महादेव के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई

सर्वेश्वर महादेव के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई


भागलपुर जिले के शाहकुंड/नाथनगर : प्रखंड अंतर्गत शिव सह दुर्गा मंदिर प्रांगण दरियापुर से शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई ।कलश शोभा यात्रा की शुरुआत विद्वान पंडित आलोक मूर्ति के द्वारा मुख्य यजमान सुभाष यादव व उनकी धर्मपत्नी एवं सभी सहयोगी यजमान के साथ-साथ सभी महिलाएं व कुंवारी कन्या के कलश के गंगाजल का संकल्प करवा कर दुर्गा मंदिर प्रांगण से कलश शोभायात्रा प्रारंभ हुई ।

और मां शीतला स्थान, पहाड़िया स्थान के रास्ते चांद मिश्रा बासा होते हुए बेलखोरिया स्थित जमीन दरियापुर में नवनिर्मित श्री श्री 108 सर्वेश्वर नाथ महादेव के प्राण प्रतिष्ठा स्थल पहुंचे। इस कलश शोभायात्रा में कुल मिलाकर 651 कुंवारी कन्या व महिलाएं अपने सर पर कलश लेकर गाजे बाजे  घोड़े रथ आदि के साथ नवनिर्मित मंदिर पहुंचे। ज्ञात हो कि महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री श्री 108 सर्वेश्वर नाथ महादेव की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष पर कलश शोभायात्रा निकाली गई ।

कलश शोभायात्रा निकालने से दरियापुर व बेलखारिया के पंचायत पूरा का पूरा वातावरण भक्ति म प्रतीत हो रहा था।जबकि इस अवसर पर मंच संचालक के रूप में अनितेश कश्यप थे। मौके पर ग्राम पंचायत बेलखोरिया के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि  किशोर यादव ,वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि बृजेश सिंह ,वार्ड सदस्य अरविंद यादव, दरियापुर के मुखिया आलोक कुमार, पैक्स अध्यक्ष सह पंचायत समिति प्रतिनिधि राजकुमार उर्फ राजू, पूर्व पैक्स अध्यक्ष उमेश प्रसाद सिंह , के अलावा छोटू यादव, विद्या यादव,राजू यादव ,गुड्डू यादव, अजीत यादव, टिंकू यादव, दीपक कुमार ,सिंटू यादव, मनोज पासवान ,मनोहर यादव ,सियाराम यादव ,अंकित कुमार ,संजीव कुमार आदि के साथ-साथ सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
29 ° C
29 °
29 °
74 %
2.2kmh
100 %
Thu
28 °
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
36 °
Mon
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!