_– राजेन्द्र नगर स्थित स्मृति पार्क में अर्पित की पुष्पांजलि_
_– कई मंत्री, सांसद, विधायक और गणमान्य लोग हुए शामिल_
रिपोर्ट: नरेश अग्रवाल,पटना(बिहार)
पटना: पूर्व उप मुख्यमंत्री पद्मभूषण स्व. सुशील कुमार मोदी की पुण्य तिथि पर बुधवार को राजेन्द्र नगर, रोड नंबर 8सी स्थित सुशील कुमार मोदी स्मृति पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने स्व. सुशील कुमार मोदी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन, डेयरी मंत्री नंदकिशोर राम, खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, सांसद राधामोहन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित कई विधायक, विधान पार्षद और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
स्व. सुशील कुमार मोदी की धर्मपत्नी जेसी जॉर्ज ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व. मोदी को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया।
सुशील कुमार मोदी की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
Munger
overcast clouds
32.5
°
C
32.5
°
32.5
°
58 %
1.3kmh
100 %
Sat
33
°
Sun
37
°
Mon
28
°
Tue
31
°
Wed
35
°



