हवेली खड़गपुर मुंगेर से पीयूष कुमार प्रियदर्शी
राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन गुरुवार को हवेली खड़गपुर में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया .इस अवसर पर राजद कार्यकर्ताओं और नेताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की. सामाजिक सौहार्द, भाईचारा और बिहार के समुचित विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई. कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकर चौक स्थित अस्पताल गेट के पास किया गया . कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन
खड़गपुर राजद के प्रखंड अध्यक्ष विपिन खिरहरी व संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष पंकज यादव ने किया. अपने संबोधन में प्रखंड अध्यक्ष विपिन खिरहरी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा दी. उनके राजनीतिक जीवन और जनहित के कार्यों को याद करते हुए नेताओं ने कहा कि उनके विचार आज भी लाखों कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हैं. इस अवसर पर नरोत्तम यादव, चंद्रशेखर यादव ,किशोरी यादव ,विनोदी यादव,केदार यादव ,प्रकाश बिंद ,अनिल सोरेन आदि मौजूद थे .
79 वें जन्मदिन पर केक काटकर की लालू प्रसाद के दीर्घायु होने की कामना
Munger
light rain
27.7
°
C
27.7
°
27.7
°
86 %
3.3kmh
99 %
Thu
28
°
Fri
32
°
Sat
33
°
Sun
32
°
Mon
31
°



