Homeप्रदेशएसएसबी कैंप हटते ही चोरों ने अधिवक्ता के चेंबर को बनाया निशाना,...

एसएसबी कैंप हटते ही चोरों ने अधिवक्ता के चेंबर को बनाया निशाना, पांच कुर्सियां चोरी

हवेली खड़गपुर: अनुमंडल कार्यालय के समीप अधिवक्ता देवेंद्र यादव के चेंबर में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने चेंबर की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखी पांच कुर्सियां चोरी कर लीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों और अधिवक्ताओं में चिंता का माहौल है।

बताया जाता है कि हवेली खड़गपुर अनुमंडल कार्यालय परिसर में एसएसबी का कैंप  था। करीब चार से पांच दिन पहले एसएसबी कैंप को यहां से हटा दिया गया। कैंप हटने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने का फायदा चोरों ने उठाया और अधिवक्ता के चेंबर को निशाना बनाया।

अधिवक्ता देवेंद्र यादव के अनुसार, चोरों ने पहले चेंबर की खिड़की को तोड़ा और उसके बाद अंदर रखी पांच कुर्सियां लेकर फरार हो गए। चोरी की घटना की जानकारी हवेली खड़गपुर थाना पुलिस को भी दी गई है।

घटना के बाद अधिवक्ताओं ने अनुमंडल कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि एसएसबी कैंप हटने के बाद परिसर में निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
32 ° C
32 °
32 °
64 %
3.9kmh
95 %
Thu
31 °
Fri
32 °
Sat
34 °
Sun
33 °
Mon
30 °

Most Popular

error: Content is protected !!