Homeखेलएक्सेलेंस कॉन्वेंट बरबीघा से 28 में से 21 बच्चों ने सिमुलतला में...

एक्सेलेंस कॉन्वेंट बरबीघा से 28 में से 21 बच्चों ने सिमुलतला में अपना परचम लहराया

रिपोर्ट: सोनू कुमार

पटना: बिहार के शेखपुरा जिला से एक्सेलेंस कॉन्वेंट बरबीघा से कुल 28 बच्चों में से कुल 21 बच्चों ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय के वर्ग–6 में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा वर्ष 2026-27 में सफलता हासिल कर अपना परचम लहराया है| विद्यालय के निर्देशक शत्रुघ्न कुमार ने विद्यालय में एक समारोह का आयोजन कर सफल बच्चों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रिंसिपल इंजिनियर पिंकेश आनन्द ने सभी सफल बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि “सकारात्मक सोच और कड़ी मेहनत के बदौलत आप नामुमकिन को मुमकिन बनाकर सफल हो सकते हैं।” इसीलिए कहा जाता है कि “तूफान चाहे जितने भी बड़े हों, नाविक का हौसला उसे पार जरूर ले जाता है।” इंजिनियर पिंकेश आनंद ने बताया कि सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले बच्चे हैं ।

– संस्कृति कुमारी पिता कृष्ण मुरारी कुमार काशीचक निवासी, अंकित कुमार पिता सागर पासवान अशियाचक माउर निवासी, कृतिका राज पिता रवि रंजन कुमार बरबीघा निवासी, कशिश राज पिता मंटुन कुमार चेवाड़ा निवासी, ऋषभ कुमार पिता राकेश कुमार काबिल गंज काज़ीफतुचक निवासी, मीठी गुप्ता पिता मनोज कुमार बरबीघा निवासी, साक्षी कुमारी पिता सुनील कुमार कुसेढ़ी निवासी, साक्षी कुमारी पिता संतोष कुमार मिर्जापुर, बरबीघा, सूरज प्रताप सिंह पिता मुकेश कुमार गिरधर चक, वेना , नालंदा निवासी, समीक्षा कुमारी पिता ललित कुमार, सरमेरा, नालंदा निवासी, आशुतोष कुमार पिता अभय कुमार गिलानी, जयरामपुर, शेखपुरा
प्रिय रंजन पिता राजेश रंजन खलील चक, शेखपुरा निवासी, कन्हैया कुमार पिता सूर्यमनी कुमार कटौना, नालंदा निवासी, आयुष राज पिता गोपाल शरण शर्मा सोनचरी, परवल पुर , नालंदा, रौशन नन्दन पिता राजेश कुमार दास, बड़गांव, गया जी निवासी, आदित्य कुमार पिता शिव मोहन राम, अरंडा, औरंगाबाद निवासी, नैन्सी कुमारी पिता अविनाश कुमार, सारे, नालंदा, मिर्तुन्जय कुमार पिता चन्द्रमणि कुमार लालबीघा, नवादा निवासी, तुलसी कुमारी पिता रंजय कुमार बुल्लाचक, बरबीघा निवासी, आदर्श राज पिता जीतेन्द्र कुमार बरबीघा निवासी,
सुहानी सिन्हा पिता सत्येन्द्र कुमार शेखपुरा निवासी हैं।

इस सफलता को हासिल करने में पूरे विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का भरपूर योगदान रहा है। विद्यालय के सभी शिक्षक–शिक्षिकाओं के साथ–साथ पूरे विद्यालय परिवार की ओर से सभी सफल विद्यार्थियों को आगामी मेन्स परीक्षा के ले लिए बहुत–बहुत बधाई। एक्सेलेंस काँवेंट स्कूल बरबीघा के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की टीम ने सभी ग्रामीण क्षेत्र के हजारों बच्चों के लिए साल दर साल एक सुनहरा अवसर साबित कर एक कीर्तिमान स्थापित करने के लिए कटिबद्ध है। यहां से वर्ग 6 के साथ–साथ कुछ विगत वर्षों से वर्ग 9 में भी प्रवेश के लिए भी सैकड़ों बच्चे सफल हो रहे हैं, चाहे वो सैनिक स्कूल हो, मिलिट्री स्कूल, नवोदय, वनस्थली विद्यालपीठ या बी०एच०यू० हो। इंजीनियर पिंकेश आनंद ने समारोह का समापन करते हुए कहा कि इस पुरी सफलता के पीछे पूरे विद्यालय परिवार का एक अथक प्रयास है एवं विद्यालय में इस अभूतपूर्व सफलता से पूरे विद्यालय परिवार में एक ख़ुशी की लहर दौड़ गई है।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
27.9 ° C
27.9 °
27.9 °
81 %
2.4kmh
100 %
Fri
36 °
Sat
37 °
Sun
36 °
Mon
36 °
Tue
33 °

Most Popular

error: Content is protected !!