Homeजीवन मंत्रकलश स्थापना के साथ नवरात्र की शुरुआत, भक्तों ने लिया नौ दिनों...

कलश स्थापना के साथ नवरात्र की शुरुआत, भक्तों ने लिया नौ दिनों के व्रत का संकल्प


Report Piyush Kumar Priyadarshi


हवेली खड़गपुर


शारदीय नवरात्र महापर्व की शुरुआत सोमवार को पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ हो गई। प्रखंड के ग्रामीण और शहरी इलाकों में सुबह से ही भक्तों का रुझान मंदिरों की ओर देखा गया। वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच घर-घर तथा दुर्गा मंदिरों में भक्तों ने कलश की स्थापना कर नौ दिनों के व्रत का संकल्प लिया। परंपरागत विधि-विधान के अनुसार मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर भक्तों ने नवरात्र की शुरुआत की।


कलश स्थापना के पूर्व विभिन्न दुर्गा मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए गए। आचार्यों द्वारा वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ कलश पूजन की प्रक्रिया पूरी कर भक्तों ने मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। मंदिरों में सुबह से ही पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और देवी स्तुति का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर उत्साह के साथ नवरात्र आरंभ किया।



नगर के मुलुकटांड़ बड़ी काली मंदिर, बड़ी दुर्गा मंदिर, विषहरी स्थान, कुलकुला स्थान, हाड़ीवा काली मंदिर, सिंहपुर, सितुहार, हाट चौक, तेघड़ा, समदा, फसियाबाद, पहाड़पुर, धपरी, लोहची, शामपुर, प्रसंडो सहित विभिन्न दुर्गा मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। महिलाएं पारंपरिक परिधान में पूजा-अर्चना में शामिल हुईं तो युवाओं ने भी भक्ति गीत और कीर्तन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।



कलश स्थापना के साथ ही पूरा क्षेत्र धार्मिक रंग में रंग गया है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में प्रतिदिन मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना होगी। देवी भागवत और दुर्गा सप्तशती के पाठ के साथ-साथ प्रतिदिन सुबह-शाम आरती का आयोजन किया जाएगा। मंदिरों में खासकर संध्या बेला की महाआरती में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। ढोल-नगाड़ों और जयकारों से वातावरण गूंजायमान हो उठा है।

नवरात्र को लेकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विशेष चहल-पहल है। बाजारों में पूजा सामग्री, फूल, वस्त्र और प्रसाद की खरीददारी के कारण रौनक बढ़ गई है। श्रद्धालु घर-घर देवी पंडाल सजाने और मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाने में जुट गए हैं।

कलश स्थापना के साथ ही श्रद्धालुओं में उमंग और आस्था का ज्वार देखने को मिल रहा है। नवरात्र के इस पावन अवसर पर भक्तजन नौ दिनों तक व्रत-भजन, कीर्तन और पूजा-अर्चना के जरिए देवी दुर्गा की आराधना करेंगे और विजयादशमी तक माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहेगा।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
30.8 ° C
30.8 °
30.8 °
67 %
3.8kmh
100 %
Thu
31 °
Fri
35 °
Sat
37 °
Sun
35 °
Mon
37 °

Most Popular

error: Content is protected !!