Homeप्रदेशखड़गपुर अनुमंडल प्रशासन के मार्गदर्शन में दुर्गा पूजा मेला सेवा शिविर सह...

खड़गपुर अनुमंडल प्रशासन के मार्गदर्शन में दुर्गा पूजा मेला सेवा शिविर सह कंट्रोल रूम का शुभारंभ




हवेली खड़गपुर
नगर परिषद हवेली खड़गपुर के तत्वावधान में प्राचीन काली मंदिर, मुख्य बाजार के समीप दुर्गा पूजा मेला सेवा शिविर सह कंट्रोल रूम का शुभारंभ मंगलवार देर रात किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार, नगर परिषद मुख्य पार्षद प्रभु शंकर, केंद्रीय विसर्जन समिति के सदस्य एवं सभी वार्ड पार्षदों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया।



इस सेवा शिविर सह कंट्रोल रूम के माध्यम से नगर परिषद पूजा के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधा एवं यातायात व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखेगा। साथ ही श्रद्धालुओं व आम नागरिकों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन ने कहा कि प्रशासन और नगर परिषद की टीम मिलकर यह सुनिश्चित करेगी कि दुर्गा पूजा मेला शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो। वहीं, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार ने सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और लोगों से सहयोग की अपील की।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
30.7 ° C
30.7 °
30.7 °
59 %
0.7kmh
4 %
Tue
42 °
Wed
43 °
Thu
43 °
Fri
39 °
Sat
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!