हवेली खड़गपुर अंतर्गत गंगटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई शिवराज सिंह लाइन होटल के पास वाहन जांच के दौरान की गई। पुलिस ने एक पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें ऑफिसर चॉइस व्हिस्की की 180 एमएल वाली कुल 4750 पैकेट बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा लगभग 855 लीटर आंकी गई है।
पुलिस ने मौके से दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में गंगटा थाना कांड संख्या 08/26, दिनांक 09 जनवरी 2026 को दर्ज किया गया है। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब से लदी पिकअप वाहन के साथ-साथ चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि बरामद शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां खपाने की योजना थी, इस बिंदु पर पुलिस गहन जांच कर रही है।
गंगटा थाना पुलिस द्वारा आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
गंगटा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 855 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद,ऑफिसर चॉइस व्हिस्की की 180 एमएल वाली कुल 4750 पैकेट बरामद
RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
31
°
C
31
°
31
°
61 %
1.2kmh
6 %
Mon
31
°
Tue
42
°
Wed
43
°
Thu
43
°
Fri
39
°



