मुंगेर जिले के टेटीया बंबर प्रखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत जिला नियोजनालय, मुंगेर द्वारा 10 जनवरी 2026 को टेटीया बंबर प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय नियोजन कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर तैयारी की जा रही है।
जिला नियोजन पदाधिकारी मुंगेर ने नियोजन मेला को लेकर पत्र में बताया कि यह नियोजन कैंप के के इंटरप्राइजेज बुधुडीह (झारखंड) की ओर से आयोजित किया जा रहा है।जिसमें फैक्ट्री कार्य के लिए कुल 900 रिक्त पदों पर बहाली की जाएगी। इनमें CNC ऑपरेटर, बल्ब/फैन असेंबली, क्वालिटी विभाग, एसी कंपोनेंट, मेंटेनेंस एवं गियर मैन्युफैक्चरिंग जैसे पद शामिल हैं। आवेदकों की आयु सीमा 18 से 55 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि शैक्षणिक योग्यता 5वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा एवं ग्रेजुएट रखी गई है।
चयनित अभ्यर्थियों को 20 से 25 हजार रुपये मासिक वेतन के साथ पीएफ, ईएसआईसी, कैंटीन, आवास, यूनिफॉर्म एवं फ्री बस की सुविधा दी जाएगी। कार्यस्थल गुजरात के राजकोट में होगा। नियोजन कैंप में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विभाग ने अधिक से अधिक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
टेटीया बंबर में 10 जनवरी को कल लगेगा नियोजन कैंप, 900 पदों पर होगी बहाली,5 वी पास से ग्रेजुएट वाले तक को मिलेगा मौका
RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
30.7
°
C
30.7
°
30.7
°
59 %
0.7kmh
4 %
Tue
42
°
Wed
43
°
Thu
43
°
Fri
39
°
Sat
39
°



