Homeक्राइमचोरी का सामान के साथ तीन गिरफ्तार, एक ई रिक्शा एवं चोरी...

चोरी का सामान के साथ तीन गिरफ्तार, एक ई रिक्शा एवं चोरी के लोहे की सामग्री जप्त

पीयूष कुमार प्रियदर्शी

मुंगेर जिले के टेटिया थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह टेटिया बंबर से चोरी का सामान लेकर गुजर रहे एक ई रिक्शा को रोक कर जांच पड़ताल की तो पाया कि ई रिक्शा में लदे ग्रिल, हार्वेस्ट इंजन आदि चोरी के है। वाहन चालक चंदनिया संग्रामपुर निवासी पिंटू कुमार पिता सुभित दास एवं वाहन में बैठे बछौर बेलहर निवासी सज्जन मिश्रा पिता मनमोहन मिश्रा से कड़ाई से पूछताछ की गई तो अलग-अलग जगहों से सामग्री के चोरी करने की बात स्वीकार की एवं खड़गपुर के एक कबाड़ी में बेचने की बात कही। तत्पश्चात खड़गपुर नंदलाल बसु चौक स्थित कबाड़ी दुकान में भी छापेमारी की गई तो वहां से चोरी का सामान बरामद हुआ। तत्पश्चात कबाड़ी दुकानदार संतोष कुमार वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी देते हुए टेटिया बंबर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि मामले में सामग्री एवं ई-रिक्शा को जप्त कर लिया गया है। एवं चालक पिंटू कुमार , सज्जन मिश्रा एवं कवाड़ी दुकानदार संतोष कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
31.9 ° C
31.9 °
31.9 °
64 %
3.8kmh
92 %
Thu
32 °
Fri
35 °
Sat
37 °
Sun
35 °
Mon
37 °

Most Popular

error: Content is protected !!