Homeप्रदेशजनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एसयूसीआई ने निकाला जुलूस

जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एसयूसीआई ने निकाला जुलूस



हवेली खड़गपुर

एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के तत्वावधान में सोमवार को सैकड़ों किसान, मजदूर और महिलाओं ने विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर हवेली खड़गपुर में जुलूस निकाला। जुलूस झील पथ से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचा।


जुलूस का नेतृत्व सांगठनिक कमेटी के इंचार्ज कामरेड भुवनेश्वर कुमार एवं शेखर कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
जुलूस में शामिल लोगों के हाथों में मांगों से संबंधित तख्तियां और लाल झंडे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारी विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी करते रहे। इनमें बाढ़ प्रभावित सठबिगघी एवं मंझिंगांय की समस्या का स्थायी समाधान, परसंडो-बनबरसा में पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा दिलाने, शामपुर-मदनपुर प्राथमिक विद्यालय के अधूरे कार्य को पूरा कराने तथा वार्ड नंबर एक में नाला निर्माण की मांग प्रमुख थी।

इसके अलावा हरकुंडा निवासी मृतक अंजली कुमारी के परिजनों को मुआवजा देने, दुलारपुर में भूदान से प्राप्त जमीन पर 78 परिवारों को कब्जा दिलाने और बढ़ती चीनी की कीमतों पर रोक लगाने की मांग भी की गई।

प्रखंड मुख्यालय पहुंचने के बाद जुलूस सभा में तब्दील हो गया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ एवं अंचल अधिकारी को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने जनसमस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला सचिव कामरेड कृष्णदेव शाह ने केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कई गांव हर साल बाढ़ से प्रभावित होते हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। गरीबों को पर्चा मिलने के बावजूद जमीन पर कब्जा नहीं मिल सका है। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं हुआ तो पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करेगी। सभा को भुवनेश्वर कुमार, शेखर कुमार, भारत देव, डमी पासवान, रंजीत मंडल, फूदो मंडल और पंकज यादव सहित अन्य ने भी संबोधित किया।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
33.1 ° C
33.1 °
33.1 °
59 %
6.4kmh
99 %
Mon
33 °
Tue
31 °
Wed
28 °
Thu
26 °
Fri
27 °

Most Popular

error: Content is protected !!