जिला पार्षद कंचन मोदी ने गिफ्ट व मिठाई देकर बढ़ाया बच्चों का उत्साह
अनितेश कश्यप
भागलपुर: जिले के शाहकुण्ड प्रखंड अंतर्गत दरियापुर पंचायत के सरोख ग्राम से एक गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। ग्राम पंचायत दरियापुर की पूर्व मुखिया जोशना रानी एवं पूर्व पैक्स अध्यक्ष उमेश प्रसाद सिंह के पोते यश सिंह और अर्जित सिंह का चयन नोएडा की चर्चित एवं प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रशिक्षण संस्था पुश क्रिकेट एकेडमी में होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।
गांव के इन दोनों होनहार बच्चों की इस उपलब्धि पर शाहकुण्ड पूर्वी क्षेत्र की जिला पार्षद सदस्य कंचन मोदी स्वयं उनके आवास पहुंचीं और दोनों बच्चों को गिफ्ट देकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों और उनके परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर बड़े मंच तक पहुंचना आसान नहीं होता, लेकिन प्रतिभा और मेहनत के बल पर हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।

जिला पार्षद कंचन मोदी ने कहा कि यह पूरे शाहकुण्ड क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान की बात है कि हमारे गांव के बच्चे आज नोएडा जैसे बड़े शहर की प्रसिद्ध क्रिकेट एकेडमी में अपना स्थान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यश सिंह और अर्जित सिंह आने वाले दिनों में राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकर अपने गांव, पंचायत और जिले का नाम रोशन करें, यही मेरी मंगलकामना है।
उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को उचित मार्गदर्शन और अवसर मिले तो वे किसी से कम नहीं हैं। आज इन बच्चों की सफलता अन्य युवाओं और बच्चों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।
इस मौके पर बच्चों की माता अर्चना सिंह, दादा उमेश प्रसाद सिंह, दादी जोशना रानी , जिला पार्षद प्रतिनिधि सह समाजसेवी बबलू मोदी सहित परिवार के सदस्य एवं आसपास के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने दोनों बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके बेहतर प्रदर्शन की कामना की। जबकि पिता राकेश सिंह दुबई स्थित एक नामी मल्टीनेशनल (MNC) कंपनी में कार्यरत हैं,



