— सोनू कुमार पत्रकार
दिल्ली: सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रही उन झूठी खबरों का खंडन किया है जिनमें दावा किया गया था कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) इस महीने की 30 तारीख से कागजी नोटों को बंद करके उनकी जगह प्लास्टिक नोटों का प्रचलन शुरू कर देगा। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने इस दावे को फर्जी बताया है।
पीआईबी ने स्पष्ट किया है कि आरबीआई के अनुसार, इस महीने के अंत तक कागजी नोटों को बंद करने या उनकी जगह प्लास्टिक नोटों का प्रचलन शुरू करने की कोई योजना नहीं है। पीआईबी ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे केवल आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध प्रामाणिक जानकारी पर ही भरोसा करें और साझा करने से पहले आधिकारिक स्रोतों से तथ्यों की पुष्टि अवश्य करें।
प्लास्टिक नोटों के प्रचलन से जुड़े दावों वाले सोशल मीडिया खबरों का सरकार ने किया खंडन
Munger
overcast clouds
32
°
C
32
°
32
°
64 %
3.9kmh
95 %
Thu
31
°
Fri
32
°
Sat
34
°
Sun
33
°
Mon
30
°



