Homeदेश - विदेशबिहार: दरभंगा एम्स और DMCH का काम तेजी से पूरा करें, रेफर...

बिहार: दरभंगा एम्स और DMCH का काम तेजी से पूरा करें, रेफर सिस्टम खत्म करें: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी


रिपोर्ट: पीयूष कुमार प्रियदर्शी(बिहार)

पटना:  मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को दरभंगा में दरभंगा एयरपोर्ट, DMCH के पुनर्विकास और निर्माणाधीन एम्स दरभंगा की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं का काम तेजी से और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

बैठक में दिए गए मुख्य निर्देश:

1. दरभंगा एयरपोर्ट: अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार काम करें। नाइट लैंडिंग की सुविधा जल्द शुरू हो। अगले हफ्ते नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ होने वाली बैठक में इन मानकों पर विस्तार से चर्चा करें।
2. एम्स दरभंगा: निर्माण कार्य में तेजी लाएं। कोई दिक्कत आए तो तुरंत समाधान करें।
3. DMCH पुनर्विकास: 1700 बेड वाले अस्पताल के पुनर्विकास कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराएं। अभी DMCH में 250 छात्रों का नामांकन हो रहा है।
4. रेफर सिस्टम खत्म: बिहार में मरीजों को रेफर करने की व्यवस्था को हर हाल में खत्म करना है। इसके लिए SOP बनाएं। दरभंगा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में उपलब्ध सेवाएं मरीजों को आसानी से मिलें, यह सुनिश्चित करें।

बैठक में एयरपोर्ट निदेशक, एम्स के उप निदेशक रजनीश मिश्रा और स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने प्रगति का प्रस्तुतीकरण दिया। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि DMCH में पुनर्विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि DMCH का जीर्णोद्धार और एम्स का निर्माण साथ-साथ चल रहा है, ऐसे में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें इसका विशेष ध्यान रखें।

बैठक में मंत्री मदन सहनी, डॉ. रामचंद्र प्रसाद, सांसद संजय कुमार झा, गोपाल जी ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, कई विधायक, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, DGP विनय कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
scattered clouds
34.6 ° C
34.6 °
34.6 °
36 %
4.5kmh
36 %
Thu
34 °
Fri
43 °
Sat
42 °
Sun
41 °
Mon
41 °

Most Popular

error: Content is protected !!