Homeजीवन मंत्रभीषण गर्मी में लू से बचाव जरूरी, लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय...

भीषण गर्मी में लू से बचाव जरूरी, लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सलाह : डॉ. प्रदीप कुमार

पीयूष कुमार प्रियदर्शी


हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार ने बढ़ती गर्मी और तेज धूप को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में लू लगने यानी हीट स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है। समय पर सावधानी नहीं बरतने पर यह स्थिति जानलेवा भी साबित हो सकती है।


डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि अधिक देर तक तेज धूप में रहने, शरीर में पानी की कमी होने तथा अत्यधिक गर्म वातावरण में काम करने से शरीर का तापमान असामान्य रूप से बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में शरीर का कूलिंग सिस्टम काम करना बंद कर देता है और व्यक्ति हीट स्ट्रोक का शिकार हो जाता है।


उन्होंने बताया कि लू लगने पर तेज सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी, अत्यधिक कमजोरी, तेज धड़कन, शरीर का तापमान 104 डिग्री फॉरेनहाइट से अधिक होना, त्वचा का लाल व गर्म हो जाना तथा पसीना बंद होना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। गंभीर स्थिति में व्यक्ति बेहोश भी हो सकता है।


चिकित्सक ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी। बाहर निकलने पर सिर को गमछा, टोपी या छाते से ढंकने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा हल्के सूती कपड़े पहनने को कहा। उन्होंने बताया कि नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ, ओआरएस और मौसमी फल शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं।
डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं तथा बीपी, डायबिटीज और हृदय रोग से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। यदि किसी व्यक्ति में लू के गंभीर लक्षण दिखाई दें तो उसे तुरंत ठंडी जगह पर ले जाकर प्राथमिक उपचार करें और जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाएं।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
29.5 ° C
29.5 °
29.5 °
74 %
1.5kmh
99 %
Sun
36 °
Mon
35 °
Tue
36 °
Wed
33 °
Thu
35 °

Most Popular

error: Content is protected !!