Homeदेश - विदेशबिहार को AI हब बनाने का ऐलान, जल्द आएगी AI पॉलिसी: सीएम...

बिहार को AI हब बनाने का ऐलान, जल्द आएगी AI पॉलिसी: सीएम सम्राट चौधरी



👉गंगा एक्सप्रेस-वे 3 साल में, विक्रमशिला विवि इसी साल; 30 दिन में काम नहीं तो अफसर सस्पेंड

रिपोर्ट: पीयूष कुमार प्रियदर्शी(बिहार)

पटना:  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को ऊर्जा स्टेडियम में ‘बिहार AI समिट-2026’ का उद्घाटन करते हुए कहा कि बिहार को AI हब बनाया जाएगा और राज्य सरकार जल्द AI पॉलिसी लाएगी। उन्होंने सभी विभागों को योजनाओं में पारदर्शिता के लिए AI का अधिकतम उपयोग करने का निर्देश दिया। 

30 दिन में निपटारा नहीं तो सस्पेंशन

CM ने कहा कि सहयोग शिविर में AI की मदद से आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा। यदि आवेदन पर 30 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो 31वें दिन संबंधित पदाधिकारी को मुख्यमंत्री कार्यालय निलंबित कर देगा। सहयोग पोर्टल पर बिहार के विकास के लिए जनता से सुझाव लेने का स्पेस बनाने को कहा। 

इंफ्रा-एजुकेशन पर बड़े ऐलान

1. गंगा एक्सप्रेस-वे: 30 हजार करोड़ की लागत से 125 किमी का निर्माण PPP मॉडल पर 3 साल में पूरा होगा। 
2. विक्रमशिला विश्वविद्यालय: इसी फाइनेंशियल इयर में स्थापित होगा। 
3. मॉडल स्कूल: सभी 534 प्रखंडों में खुलेंगे। पटना में 10, नगर निगम वाले जिलों में 5-5 और छोटे जिलों में 3-4 मॉडल स्कूल बनेंगे। CM बोले- “ऐसी व्यवस्था हो कि मंत्री-अफसर भी बच्चों को यहां पढ़ाने को तरसें।” 
4. डिग्री कॉलेज: जुलाई में 211 प्रखंडों में खुलेंगे। 

प्रवासियों से अपील, अपराध पर सख्ती

सीएम ने प्रवासियों से कहा- “कर्मभूमि से जन्मभूमि लौटकर कर्ज उतारें।” मजदूरी के लिए बाहर जाने वालों को बिहार में ही रोजगार देने का भरोसा दिया। सुशासन पर कहा कि अपराधी पुलिस को चैलेंज करे तो 48 घंटे में कार्रवाई होगी। पुलिसिंग में भी AI का रोल अहम होगा। 

NEET छात्रों को फ्री बस

21 जून को NEET परीक्षा के लिए छात्रों को केंद्रों तक जाने के लिए फ्री बस सुविधा मिलेगी। CM ने कहा कि इंडस्ट्री के लिए केंद्र के सहयोग से 20 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य है। 

कार्यक्रम में डिप्टी CM बिजेन्द्र प्रसाद यादव, IT मंत्री नीतीश मिश्रा, सचिव अभय कुमार सिंह, भारत GPT के अंकुश अग्रवाल और QLSS के निखिल मौजूद रहे। DGP विनय कुमार समेत कई अधिकारी भी शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28.4 ° C
28.4 °
28.4 °
78 %
1.7kmh
97 %
Wed
28 °
Thu
37 °
Fri
35 °
Sat
32 °
Sun
34 °

Most Popular

error: Content is protected !!